मेडिकल फील्ड वालों के लिए शानदार मौका, बिना परीक्षा सीधे नौकरी; 85 हजार तक सैलरी

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Delhi IPHL Recruitment 2026: मेडिकल फील्ड नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए शानदार मौका है। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है।

मेडिकल फील्ड वालों के लिए शानदार मौका, बिना परीक्षा सीधे नौकरी; 85 हजार तक सैलरी

Delhi IPHL Recruitment 2026: क्या आप भी काफी लंबे वक्त से दिल्ली में एक अच्छी और पक्की मेडिकल जॉब की तलाश में भटक रहे हैं? अगर हां, तो अब आपकी ये तलाश खत्म होने वाली है। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) ने ऐसे तमाम नौजवानों और प्रोफेशनल्स के लिए अपना पिटारा खोल दिया है जो मेडिकल फील्ड में अपना करियर चमकाना चाहते हैं। दिल्ली IPHL रिक्रूटमेंट 2026 का बिगुल बज चुका है। सबसे मजे की बात तो ये है कि इस नौकरी के लिए आपको किताबों में सिर खपाकर कोई भारी-भरकम लिखित परीक्षा नहीं देनी है। बिना एग्जाम दिए, सीधे इंटरव्यू से नौकरी पक्की करने का ये एक ऐसा गोल्डन चांस है जिसे हाथ से जाने देना किसी बेवकूफी से कम नहीं होगा।

दरअसल DSHM ने दिल्ली IPHL के तहत कुल 116 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये सभी पद PM-ABHIM के तहत कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाने हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की खिड़की 3 अप्रैल 2026 से पूरी तरह खुल चुकी है। 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजते ही ये खिड़की हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। इसलिए, जितनी जल्दी हो सके अपना फॉर्म भर डालें।

किस पद के लिए कितनी है जगह?

पदों का बंटवारा भी कुछ इस तरह किया गया है कि अलग-अलग डिग्रियां रखने वालों को बराबर मौका मिल सके। कुल 116 सीटों में से पैथोलॉजिस्ट (Pathologist) के लिए 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट (Microbiologist) के लिए 5, बायोकेमिस्ट (Biochemist) के लिए 7 और सबसे ज्यादा लैब तकनीशियन (Lab Technician) के लिए पूरे 100 पद झोली में डाले गए हैं।

क्या रखी गई है योग्यता?

पैथोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट: अगर आपने एमबीबीएस (MBBS) के साथ अपनी फील्ड में पीजी डिग्री या डिप्लोमा कर रखा है और आपका रजिस्ट्रेशन दिल्ली मेडिकल काउंसिल में है, तो आप इस पद के लिए हुंकार भर सकते हैं। उम्र की अधिकतम सीमा 45 साल रखी गई है। और तनख्वाह पूरे 85,050 रुपये महीने है।

माइक्रोबायोलॉजिस्ट: इसके लिए या तो आपके पास Ph.D. या M.Sc. (माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) की डिग्री तजुर्बे के साथ होनी चाहिए या फिर MD माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री होनी जरूरी है। M.Sc./Ph.D. वालों को 50,000 रुपये और MD वालों को 85,050 रुपये की तगड़ी सैलरी मिलेगी।

लैब तकनीशियन: अगर आपने B.Sc. (MLT) किया है या फिर साइंस से 12वीं पास करने के बाद MLT में डिप्लोमा और 3 साल का प्रैक्टिकल तजुर्बा है तो आप इसके लिए बेझिझक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और सैलरी मिलेगी 30,240 रुपये हर महीने।

सिलेक्शन कैसे होगा?

अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर कि आखिर सिलेक्शन का तरीका क्या होगा? जैसा कि हमने शुरू में ही बताया कि आपको कोई रिटन एग्जाम नहीं देना है। 17 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, आपके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की अच्छी तरह से जांच होगी। जो लोग इस चेकिंग में पास हो जाएंगे, उन्हें DSHM की कमिटी के सामने एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

फॉर्म भरने के लिए आपको किसी भी साइबर कैफे के धक्के खाने की जरूरत नहीं है। अपने फोन या लैपटॉप से DSHM की ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाइए। वहां Online Registration for IPHL Recruitment 2026 वाले लिंक पर क्लिक कीजिए। अपनी सारी सही-सही जानकारी भरिए, फोटो और सिग्नेचर अपलोड कीजिए और फॉर्म सबमिट कर दीजिए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।