दिल्ली: अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य; 800 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 124 प्रधानाचार्य और 704 उप प्रधानाचार्य पदों के लिए भर्ती निकाली है।

teacher
टीचर

दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने अतिथि शिक्षकों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिल्ली के स्कूलों में प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने की अंतरिम राहत दे दी है। कैट के न्यायिक सदस्य मनीष गर्ग एवं प्रशासनिक सदस्य डॉ. आनंद एस. खाटी ने आदेश जारी किया। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने दिल्ली में प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है, मगर अतिथि शिक्षकों को

आयुसीमा में छूट पर विचार

मामले में कैट ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने मात्र से आवेदकों को नियुक्ति का स्वतः अधिकार नहीं मिलेगा। उनकी पात्रता अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। उनके परिणाम भी सीलबंद लिफाफे में रखने का निर्देश दिया गया। कैट ने अतिथि शिक्षकों की आयु में छूट की मांग पर विचार करने की बात कही। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी। कुछ शर्तों के चलते इसमें हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसे लेकर अतिथि शिक्षक कैट पहुंच गए थे।

800 से ज्यादा पदों पर होनी है

यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 124 प्रधानाचार्य और 704 उप प्रधानाचार्य पदों के लिए भर्ती निकाली है।

कब तक कर सकते थे आवेदन?

प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर डिग्री और बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) की डिग्री होना जरूरी है।

प्रिंसिपल पद के लिए अनुभव

प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक के तौर पर कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव वाइस-प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद पर होना चाहिए।

वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए अनुभव

वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास PGT के रूप में कम से कम 2 वर्ष या TGT के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष, जबकि वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। हालांकि, किसी भी स्थिति में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Hemlata Kaushik

लेखक के बारे में

Hemlata Kaushik

शॉर्ट बायो : हेमलता कौशिक पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में दिल्ली हाई कोर्ट से संबंधित खबरें करती हैं।


परिचय एवं अनुभव
हेमलता कौशिक को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कोर्ट रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (प्रिंट पत्रकारिता)
एचटी में उन्हें कार्य करते हुए 17 वर्ष हो गए हैं। एक वर्ष उन्होंने पंजाब केसरी में कार्य किया है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन(बीजेएमसी), एम ए राजनीति शास्त्र, कानून स्नात्तक (एलएलबी)।


विशेषज्ञता
कानूनी मामले (अदालत की रिपोर्टिंग), उपभोक्ता अधिकार संबंधी मामले, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण(कैट नौकरी संबंधी प्रशासनिक आदेश), दिल्ली महिला आयोग के माध्यम से महिलाओं के हक की लड़ाई व मानवीय पहलु से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर विशेष दृष्टि, दिल्ली सरकार के मध्यस्थता केन्द्र में पारिवारिक विवादों व उनसे परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की राय पर आधारित मामलों पर विशेष ध्यान। किशोर न्याय बोर्ड में नाबालिगों के आने वाले मामलों पर उनकी मनोस्थिति व बदलती धारणा पर नजर बनाए रखना।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़दिल्ली: अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य