Special School Admissions 2026: दिल्ली सरकार के स्पेशल स्कूलों में कल से एडमिशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Mar 08, 2026 09:26 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Delhi Govt Special School Admissions 2026-27: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 12 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया कल 9 मार्च 2026 से शुरू हो रही है।

Special School Admissions 2026: दिल्ली सरकार के स्पेशल स्कूलों में कल से एडमिशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Govt Special School Admissions 2026-27: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 12 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इन स्कूलों में दिव्यांग बच्चों (जैसे दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और बौद्धिक दिव्यांगता वाले बच्चे) के लिए विशेष शिक्षण सहायता और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल 9 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। यह उन अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने बच्चों के लिए समावेशी और विशेषज्ञता वाली शिक्षा की तलाश में हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

दाखिला प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने ये शेड्यूल जारी किया है:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 9 मार्च 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2026

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 18 मार्च से 23 मार्च 2026 (संबंधित स्कूलों में)

लॉटरी ड्रा (यदि आवश्यक हो): 24 मार्च 2026 (सुबह 11 बजे)

स्कूलों का आवंटन: 1 अप्रैल 2026

दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तिथि: 2 अप्रैल 2026

दाखिला किन कक्षाओं के लिए है?

यह विशेष एडमिशन ड्राइव नर्सरी से कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए चलाई जा रही है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कक्षा में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पारदर्शी तरीके से लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा।

उम्र सीमा और पात्रता

विशेष स्कूलों के लिए सरकार ने आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की है:

नर्सरी: 3 से 7 वर्ष के बीच

के.जी. (KG): 4 से 8 वर्ष के बीच

कक्षा 1: 5 से 9 वर्ष के बीच

कक्षा 11 (NIOS पास): विशेष प्रतिशत मानदंडों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

रजिस्ट्रेशन के बाद, अभिभावकों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए स्कूल जाना होगा। इसके लिए इन डॉक्यूमेंट की ओरिजनल कॉपी और फोटोकॉपी साथ रखें:

जन्म प्रमाण पत्र: नगर निगम या किसी अधिकृत सरकारी संस्था द्वारा जारी।

निवास का प्रमाण: दिल्ली का आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या बिजली का बिल।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र : किसी भी सरकारी अस्पताल या अधिकृत चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

पासपोर्ट साइज फोटो: बच्चे की हालिया तस्वीरें।

इन स्कूलों की खासियत और समावेशी शिक्षा

दिल्ली के ये 12 स्पेशल स्कूल सामान्य स्कूलों से काफी अलग हैं। यहां का बुनियादी ढांचा दिव्यांग बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। इन स्कूलों में:

विशेष शिक्षक: यहां 'स्पेशल एजुकेटर्स' होते हैं जो ब्रेल लिपि, साइन लैंग्वेज और स्पीच थेरेपी में माहिर होते हैं।

सहायक उपकरण: बच्चों की जरूरत के हिसाब से हियरिंग एड्स, व्हीलचेयर और अन्य आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाती हैं।

कौशल विकास: किताबी ज्ञान के साथ-साथ इन बच्चों को वोकेशनल स्किल्स भी सिखाया जाता है ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board 10th Result 2026 Live, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।