Delhi EWS Admission: दिल्ली EWS एडमिशन की दूसरी लॉटरी लिस्ट जारी, 8976 बच्चों को मिला स्कूल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Delhi EWS 2nd Draw Result 2026: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट स्कूलों की आरक्षित सीटों पर दूसरा कंप्यूटरीकृत ड्रा निकाल दिया है, जिसमें 8,976 बच्चों को स्कूल अलॉट हुए हैं।

Delhi EWS Admission

Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राइवेट गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों की आरक्षित सीटों पर दाखिले के लिए दूसरा कंप्यूटरीकृत ड्रा सफलतापूर्वक आयोजित कर दिया है। इस पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8,976 छात्रों को प्रवेश स्तर की कक्षाओं (नर्सरी, केजी और कक्षा 1) में सीटें आवंटित की गई हैं।

खाली सीटों को भरने के लिए हुआ दूसरा ड्रा

आपको बता दें कि इससे पहले पहले दौर का ड्रा 6 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया था। पहले राउंड के बाद जो सीटें उम्मीदवारों के न पहुंचने या डॉक्यूमेंट की कमी के कारण खाली रह गई थीं, उन्हें भरने के लिए ही इस दूसरे दौर की कंप्यूटर आधारित लॉटरी को आयोजित किया गया है ताकि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा का समान अवसर मिल सके।

श्रेणी और कक्षा के अनुसार सीटों का पूरा गणित

शिक्षा निदेशालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दूसरे ड्रा में चयनित बच्चों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

नर्सरी : ईडब्ल्यूएस और डीजी (EWS/DG) श्रेणी से 3,420 बच्चे और दिव्यांग (CWSN) श्रेणी से 190 बच्चों का चयन हुआ है।

के.जी. : ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी से 1,210 और दिव्यांग श्रेणी से 107 बच्चों को सीटें मिली हैं।

कक्षा 1 : ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी के तहत 3,856 और दिव्यांग श्रेणी के 193 बच्चों का नाम लिस्ट में आया है।

उम्र सीमा और जरूरी नियम

अभिभावकों को ध्यान देना होगा कि ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी के लिए 31 मार्च 2026 के आधार पर नर्सरी के लिए उम्र 3 से 5 वर्ष, केजी के लिए 4 से 6 वर्ष और कक्षा 1 के लिए 5 से 7 वर्ष होनी अनिवार्य है। वहीं दिव्यांग (CWSN) श्रेणी के बच्चों के लिए सरकारी अस्पताल द्वारा जारी वैध विकलांगता प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। शिक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि यदि किसी भी स्तर पर यह पाया गया कि किसी अभिभावक ने पसंदीदा स्कूल पाने के लिए गलत आवासीय पता दिया है या फर्जी डॉक्यूमेंट अपलोड किए हैं, तो बच्चे का आवंटन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम:

  1. सबसे पहले शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in या ewsadmissions.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'EWS/DG/CWSN Admission Result 2026-27' या 'Applicant Login' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. विवरण सबमिट करते ही अलॉट हुए स्कूल की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।शॉर्टलिस्ट किए गए अभिभावकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के जरिए भी सूचना भेजी जा रही है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।