
10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली में MTS की 714 भर्तियां; जल्द बंद होंगे आवेदन
दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। DSSSB ने एमटीएस के 714 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने बड़ी भर्ती निकाली है। बोर्ड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां दिल्ली सरकार के कई अहम विभागों में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एमटीएस की नियुक्तियां उत्पाद शुल्क, मनोरंजन एवं विलासिता कर, श्रम, औषधि नियंत्रण, शहरी विकास, लोक शिकायत, विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों में होंगी। इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के 302 पद शामिल हैं।
विभागवार रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत सबसे अधिक पद विकास विभाग (231) और खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (140) में हैं। इसके अलावा सामान्य प्रशासनिक विभाग (99), श्रम विभाग (93), एनसीसी विभाग (68), उत्पाद शुल्क विभाग (31), रजिस्ट्रार सहकारी समिति (23), शहरी विकास (9), औषधि नियंत्रण (6), लोकायुक्त कार्यालय (6), लोक शिकायत (5) और साहित्य कला परिषद (3) में भी पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा, जो 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा।
आयु सीमा में छूट का प्रावधान
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
एमटीएस भर्ती में चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, एससी/एसटी वर्ग, सभी महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (SBI ई पे) से करना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। आवेदन करने के लिए dsssbonline.nic.in पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन कर आवेदन पत्र भरना, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। अंत में शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म सब्मिट करना होगा।आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
गौरतलब है कि 10वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। समय रहते आवेदन कर देना ही समझदारी होगी।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




