Delhi DOE Result 2026: दिल्ली स्कूल कक्षा 6, 7, 8 रिजल्ट edudel.nic.in पर आज होगा जारी, Link

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi DOE Result 2026 , edudel.nic.in: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) आज कक्षा 6, 7 और 8 की परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। छात्र edudel.nic.in पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Delhi DOE Result 2026: दिल्ली स्कूल कक्षा 6, 7, 8 रिजल्ट edudel.nic.in पर आज होगा जारी, Link

Delhi DOE Result 2026 , edudel.nic.in: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) आज कक्षा 6, 7 और 8 की परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। छात्र edudel.nic.in पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नतीजों की घोषणा 28 मार्च को होने की उम्मीद है। छात्रों को अपनी स्टूडेंट ID और जन्म की जानकारी का इस्तेमाल कर परिणाम चेक करना होगा।

दिल्ली स्कूल डीओई कक्षा 6, 7, 8 का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे

- आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के होमपेज पर जाएं।

- कक्षा 6 और 7, 8 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी स्टूडेंट ID और जन्म की तारीख डालें। सबमिट करें।

- स्कोरकार्ड तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

इस ऑनलाइन सिस्टम की मदद से छात्र बिना स्कूल जाए ही आसानी से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Direct Link

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को क्या-क्या देखना चाहिए

छात्रों को अपने स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लेना चाहिए। उन्हें अपने नाम की स्पेलिंग, पिता व माता का नाम, मार्क्स, विषयवार सब्जेक्ट व उनके मार्क्स अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। जन्मतिथि व पासिंग ईयर भी देख लेना चाहिए। गड़बड़ी होने पर स्कूल से संपर्क करना चाहिए।

दिल्ली के स्कूलों में क्लास 3, 4 और 5 के नतीजे घोषित

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 27 मार्च को 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए क्लास 3, 4 और 5 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर ऑनलाइन नतीजे देख सकते हैं। क्लास 3 से 5 तक के छात्रों का मूल्यांकन 'सतत और व्यापक मूल्यांकन' (CCE) सिस्टम के जरिए किया जाता है। इस तरीके का मकसद सिर्फ फाइनल परीक्षा के नंबरों पर नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना है। इसमें रेगुलर टेस्ट, क्लास अटेंडेंस, प्रोजेक्ट और टर्म के आखिर में होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।