CBSE 10th Class Topper 2026: कैंसर को मात देकर आरव वत्स ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े झंडे, हासिल किए 96.6% अंक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, वरिष्ठ संवाददाता
share

CBSE 10th Result 2026 Topper: दिल्ली के महरौली निवासी आरव वत्स ने कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद भी उनकी बीमारी उन्हें सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 96.6 फीसदी अंक प्राप्त करने से रोक नहीं पाई। आरव को स्पाइन की तरफ कैंसर (लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा) है।

CBSE 10th Class Topper 2026: कैंसर को मात देकर आरव वत्स ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े झंडे, हासिल किए 96.6% अंक

CBSE 10th Topper 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। हौसलें बुलंद हैं और इच्छाशक्ति मजबूत है, तब कोई भी अड़चन मंजिल को पाने में बाधा नहीं बन सकती है। दिल्ली के महरौली निवासी आरव वत्स ने कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद भी उनकी बीमारी उन्हें सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 96.6 फीसदी अंक प्राप्त करने से रोक नहीं पाई। आरव को स्पाइन की तरफ कैंसर (लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा) है। आरव दिल्ली के साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। उनके परिवार में पिता डॉ अजय वत्स, माता डॉ रजनी वत्स, बड़े भाई अरणव वत्स, दादा नरेंद्र नारायण वत्स और दादी लक्ष्मी शर्मा वत्स हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है।

बीमारी का पता चलने पर चलना हो गया था बंद

आरव के पिता डॉ अजय वत्स ने बताया कि जब आरव सातवीं कक्षा में थे। तब उन्हें मई 2022 में इस बीमारी का पता चला। उस दौरान उनके शरीर का हिलना-डुलना, चलना-फिरना बंद कर दिया था। तब उनका स्पाइन का ऑपरेशन हुआ और स्पाइन में प्लेट्स डाली गईं। इसके बाद रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, एमआरआई, लैब टेस्ट हुए। उसके बाद वह वर्ष तक बेड पर ही रहे। इसके बाद वॉकर से चला करते थे। तब से लेकर अब तक उनका हर दो महीने में एमआरआई, लैब टेस्ट होते हैं। उनके जीवन के अगले पांच साल बेहद महत्वपूर्ण हैं।

शिक्षकों को दिया पूरा साथ

डॉ अजय ने बताया कि आरव की स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या भाटिया और स्कूल के क्लास टीचर व विषयों के शिक्षकों ने उनका भरपूर साथ दिया। शुरुआत में उनकी ऑनलाइन कक्षाएं ली गईं। उनके हर बाधा को शिक्षकों ने दूर किया। चाहे वह गणित के सवाल हों या इंग्लिश से जुड़े सवाल हों। आरव को प्रोत्साहित करने में पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अमनदीप ने बहुत साथ दिया। डॉ अमनदीप आरव का इलाज कर रहे हैं।

हमेशा जीवन में सकारात्मक रहें : आरव

आरव ने कहा कि मैं सोशल मीडिया में कई अन्य लोगों के बारे में पढ़ा, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद भी उन्हें अपने जीवन के संघर्ष को बिल्कुल भी चुनौती नहीं माना। मेरे परिवार, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, डॉक्टरों, क्लासमेट सभी ने मेरा बहुत साथ दिया और इस बीमारी से लड़ने में उनका योगदान अतुलनीय है। मुझे लगता है कि हमेशा जीवन में सकारात्मक रहना चाहिए, नकारात्मकता को बिल्कुल भी हावी न होने दें। उतार चढ़ाव जीवन में आते जाते रहते हैं। हमें लगातार कोशिश करनी चाहिए, फिर चो चाह रहे हैं वह मिल ही जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।