अप्रशिक्षित प्राइमरी शिक्षकों को डीएलएड करना अनिवार्य, 31 मार्च 2015 के बाद की नियुक्ति अवैध

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार सरकार ने अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को 31 अगस्त, 2028 तक डीएलएड कर लेने को कहा है। हालांकि इसके लिए 31 मार्च 2015 की तिथि तय की गयी है।

primary teacher with bed degree
प्राइमरी टीचर

बिहार सरकार ने अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को 31 अगस्त, 2028 तक डीएलएड कर लेने को कहा है। हालांकि इसके लिए 31 मार्च 2015 की तिथि तय की गयी है। इसके अनुसार 31 मार्च 2015 से पहले नियुक्त अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को डीएलएड की अनिवार्य योग्यता हासिल करनी होगी। इसके बाद की नियुक्ति को अवैध माना जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई 2026 के आदेश के आलोक में जिलों को कार्रवाई का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2015 की तारीख इस मामले में निर्णायक कटऑफ होगी। यह निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी किया गया है।

इसमें सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2015 के बाद आवश्यक प्रशिक्षण योग्यता के बिना नियुक्त किये गये अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति अवैध मानते हुए नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करें। बाद में डीएलएड की योग्यता हासिल कर लेने से ऐसी नियुक्तियों को वैध नहीं माना जायेगा।

पुनः सेवा में लेने की कार्रवाई करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वैसे अप्रशिक्षित शिक्षक, जिनकी नियुक्ति 31 मार्च 2015 से पहले हुई थी, लेकिन पटना हाइकोर्ट के 20 मार्च 2024 के आदेश के अनुपालन में उनकी सेवा समाप्त कर दी गयी थी, उन्हें पुनः सेवा में लेने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे शिक्षकों को भी 31 अगस्त 2028 तक डीएलएड की योग्यता हासिल करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण को चार से आवेदन लिये जाएंगे

बिहार के शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण के लिए चार अक्तूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दिया है। बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन राज्य में बाढ़ आने के कारण शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था। उसके बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित समय-सारणी जारी किया था, जिसमें समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद सा

मान्य स्थानांतरण के लिए शिक्षक 4 से 10 अक्तूबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सामान्य स्थानांतरण की सूची के प्रकाशन, अपील और अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अप्रशिक्षित प्राइमरी शिक्षकों को डीएलएड करना अनिवार्य