3 बच्चों की मां, 40 की उम्र और शादी के 18 साल बाद UP PCS में 166वीं रैंक, जानिए अफसर दीपा भाटी की कहानी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

UPPSC Success Story: शादी के 18 साल बाद और 3 बच्चों की जिम्मेदारी के बीच 40 वर्ष की उम्र में दीपा भाटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 166वीं रैंक लाकर इतिहास रच दिया। उनका संघर्ष हर महिला के लिए मिसाल है।

Deepa Bhati UPPSC
दीपा भाटी की संघर्ष गाथा (Instagram-@deipabhati_pcs)

Deepa Bhati UPPSC Success Story: सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोई एक्सपायरी डेट या उम्र की सीमा नहीं होती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले के छोटे से गांव कोंडली बांगर की रहने वाली दीपा भाटी ने। एक साधारण गृहिणी, तीन बच्चों की मां और शादी के 18 साल बाद जब कोई महिला दोबारा किताबें उठाती है, तो समाज अक्सर प्रोत्साहन देने के बजाय सवालों की बौछार कर देता है। लेकिन दीपा ने सभी तानों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 40 साल की उम्र में यूपी पीसीएस (UP PCS) परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल कर अफसर बनने का अपना सपना साकार कर दिखाया।

शुरुआती पढ़ाई और कम उम्र में शादी का मोड़

दीपा भाटी की शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय (KV) से हुई। बचपन से ही पढ़ने में तेज दीपा ने केमिस्ट्री में अपना ग्रेजुएशन किया और इसके बाद इतिहास विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (MA) की डिग्री हासिल की। वे अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहती थीं, लेकिन छोटे शहरों की आम कहानी की तरह ही उनकी भी कम उम्र में ही शादी कर दी गई। शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारियां, बड़े-बुजुर्गों की देखभाल और एक-एक करके तीन बच्चों के जन्म के बाद उनका पढ़ाई का सिलसिला थम सा गया था।

जब बीमारी बनी मोड़ और भाई की सलाह आई काम

घर का खर्च चलाने और खुद को व्यस्त रखने के लिए दीपा ने एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। उन्हें बच्चों को पढ़ाना बहुत पसंद था, लेकिन तभी नियति ने एक नया मोड़ लिया। गले में गंभीर समस्या होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें क्लास में ज्यादा बोलने से मना कर दिया, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में टीचर की नौकरी छोड़नी पड़ी। मायूसी के इस दौर में उनके भाई ने उन्हें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तैयारी करने की सलाह दी। 40 की उम्र में यह कदम उठाना मुश्किल था, लेकिन दीपा ने हिम्मत बांधी और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं।

चूल्हा-चौका, बच्चे और 12वीं में पढ़ती बेटी के साथ पढ़ाई

तीन बच्चों की परवरिश और घर के चौका-बर्तन के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना दीपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। वे सुबह तड़के उठकर पहले घर का सारा काम निपटातीं, बच्चों को स्कूल भेजतीं और फिर दोपहर में जब सब सो जाते या घर में शांति होती, तो किताबें खोलकर बैठ जातीं। रात को भी देर तक जागकर पढ़ाई करती थीं। दिलचस्प बात यह है कि जब वे तैयारी कर रही थीं, तब उनकी बड़ी बेटी भी 12वीं कक्षा में थी, और मां-बेटी अक्सर एक साथ बैठकर पढ़ाई किया करती थीं।

असफलता से न डरकर हासिल की 166वीं रैंक

दीपा को पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखते हुए उन्होंने तैयारी जारी रखी और साल 2021 की यूपी पीसीएस परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल कर मिसाल कायम कर दी। वर्तमान में वे राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात होकर समाज की सेवा कर रही हैं। दीपा का यह सफर साबित करता है कि अगर आपके इरादे मजबूत हों, तो कोई भी परिस्थिति आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़3 बच्चों की मां, 40 की उम्र और UP PCS क्रैक! जानिए अफसर दीपा की कहानी