डीडीयू के आईईटी छात्र रिजल्ट पर भड़के, गड़बड़ी का आरोप, किसी को एक तो किसी को दिए 5अंक
डीडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है

डीडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यह समस्या केवल द्वितीय वर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रथम सेमेस्टर से लेकर द्वितीय सेमेस्टर सहित लगभग सभी कक्षाओं और विभागों के विद्यार्थियों को परिणाम में गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा है।
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अपेक्षा से अत्यंत कम अंक दिए गए हैं। कई छात्रों को 1, 2, 3, 4, 5 एवं 7 जैसे अत्यंत कम अंक प्रदान किए गए, जबकि कई विद्यार्थियों को 3-4 विषयों में बैक पेपर लगा दिया गया। कुछ छात्रों के परिणाम में अनुपस्थित एवं इनकंप्लीट जैसी स्थिति भी दर्शाई गई, जबकि संबंधित छात्रों ने सभी परीक्षाएं दी थीं। विद्यार्थियों ने बताया कि इस संबंध में लगभग एक माह पहले विभागाध्यक्ष, निदेशक एवं विवि प्रशासन को सामूहिक रूप से लिखित आवेदन सौंपा गया था। चार मई को प्रशासन ने छात्रों से एक सप्ताह का समय मांगा था। इसके बाद 12 मई को जब छात्र दोबारा जानकारी लेने पहुंचे, तब उनकी बातों को टाल दिया गया तथा कोई स्पष्ट समाधान नहीं दिया गया। छात्रों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।
मामले की जांच को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी से जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


