DDU PhD Admission 2026: डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी PhD के लिए 2918 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, सुधार का आज आखिरी मौका
DDU Gorakhpur University PhD Admission 2026: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित शोध पात्रता परीक्षा (रेट) 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस वर्ष विभिन्न शोध कार्यक्रमों के लिए कुल 2918 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

DDU Gorakhpur University PhD Admission 2026: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित शोध पात्रता परीक्षा (रेट) 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस वर्ष विभिन्न शोध कार्यक्रमों के लिए कुल 2918 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। फुल टाइम सीटों के लिए 2768 तथा पार्ट टाइम शोध के लिए 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
सीटों का गणित और प्रमुख विषय
यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी। बताया कि त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार के लिए रविवार को ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दिया गया है, जिस पर 2 मार्च तक अभ्यर्थी त्रुटियां ठीक कर सकेंगे। सुधार के दौरान अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इस सत्र में 866 फुलटाइम और 55 पार्टटाइम सीटों के अलावा स्ववित्तपोषित कार्यक्रम की 90 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस वर्ष सर्वाधिक आवेदन हिंदी में आए हैं, जहां 305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा राजनीति विज्ञान में 282, और शिक्षाशास्त्र में 263 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अन्य विषयों में आवेदनों की स्थिति
अन्य विषयों में जन्तु विज्ञान में 168, वाणिज्य में 167, विधि में 156, भूगोल में 144, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 138, अंग्रेजी में 124, समाजशास्त्र में 123 , वनस्पति विज्ञान में 107, प्राचीन इतिहास में 97, गणित में 78, रसायन विज्ञान में 65, मनोविज्ञान में 65, संस्कृत में 61, व्यावसायिक प्रशासन में 57, बायोटेकनोलॉजी में 56, गृह विज्ञान में 56, अर्थशास्त्र में 49, भौतिक विज्ञान में 49, फार्मेसी में 30, रक्षा अध्ययन में 23, विजुअल आर्ट्स में 23 , शारीरिक शिक्षा में 20, माइक्रोबायोलॉजी में 17, पर्यावरण विज्ञान में 15, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 13, कंप्यूटर साइंस में 12, दर्शनशास्त्र में 12, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 8, इलेक्ट्रॉनिक्स में 5, सूचना प्रौद्योगिकी में 4 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक तथा कृषि संकाय के अंतर्गत 12 विभिन्न विषयों में कुल 125 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो आज तक
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने के लिए 1 और 2 मार्च को करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई है। सुधार की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जा सकती है। प्रोफाइल अपडेट, अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर ओपन प्रोफाइल के माध्यम से अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं।
आगे की प्रक्रिया: परीक्षा और साक्षात्कार
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस माह परीक्षा आयोजित करने के साथ साथ प्रयास यह होगा कि अगले माह तक साक्षात्कार और अंतिम प्रवेश कार्य पूरे कर लिए जाएं।



