DDU Result 2026: डीडीयू के छात्रों का हंगामा! रिजल्ट में मिली भारी गड़बड़ी, परीक्षा देने के बाद भी छात्र हुए फेल

Apr 05, 2026 09:56 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

DDU Result 2026: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) द्वारा हाल ही में घोषित किए गए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नतीजों ने छात्रों के होश उड़ा दिए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही छात्रों में गहरा असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है।

DDU Result 2026: डीडीयू के छात्रों का हंगामा! रिजल्ट में मिली भारी गड़बड़ी, परीक्षा देने के बाद भी छात्र हुए फेल

DDU Result 2026: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) के इंजीनियरिंग स्ट्रीम में इन दिनों परीक्षा परिणामों को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित किए गए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नतीजों ने छात्रों के होश उड़ा दिए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही छात्रों में गहरा असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को यह गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बड़ी संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन पहुंच गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

छात्रों की नाराजगी इस कदर थी कि उन्हें शांत करने के लिए खुद कुलपति को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुलपति से मुलाकात कर छात्रों ने अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच का ठोस आश्वासन मिलने पर ही छात्र वहां से हटने को तैयार हुए।

रिजल्ट में 'अंधेरगर्दी': उपस्थित छात्रों को दिखाया अनुपस्थित

परीक्षा परिणामों में सामने आई अनियमितताएं हैरान करने वाली हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। छात्रों की प्रमुख शिकायतें हैं कि कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन रिजल्ट में उन्हें ‘अनुपस्थित’ घोषित कर दिया गया है।

ऐसे छात्र जिन्होंने दावा किया है कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया था, उन्हें भी केवल 0, 1, 2 या 3 अंक दिए गए हैं। कई मार्कशीट में अंक 'अपूर्ण' दिखाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का कुल प्रतिशत गिर गया है। इन तकनीकी और प्रशासनिक खामियों का सबसे बुरा असर यह हुआ है कि बड़ी संख्या में होनहार छात्र भी फेल घोषित कर दिए गए हैं।

बैक पेपर का बोझ और मानसिक तनाव

छात्रों के अनुसार, इस गलत रिजल्ट की वजह से कई विद्यार्थियों को 5 से 6 विषयों में बैक लग गई है। यह स्थिति छात्रों के लिए दोहरी मार साबित हो रही है क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में बैक पेपर होने के कारण छात्रों को भारी 'बैक पेपर शुल्क' जमा करना होगा। छात्र इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि वे इतनी बड़ी राशि का इंतजाम कैसे करेंगे।

छात्रों का कहना है कि यह केवल एक तकनीकी गलती नहीं है, बल्कि उनके पूरे करियर पर एक दाग की तरह है। गलत तरीके से फेल किए जाने के कारण छात्र गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रैसन का सामना कर रहे हैं।

कुलपति की ओर से जांच का भरोसा

हंगामे की गंभीरता को देखते हुए कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन उन सभी शिकायतों की समीक्षा करेगा जिनमें छात्रों को गलत तरीके से अनुपस्थित दिखाया गया है या कम अंक दिए गए हैं। कुलपति ने कहा कि यदि मूल्यांकन प्रक्रिया या डेटा फीडिंग में कोई गलती पाई जाती है, तो उसे तुरंत सुधारा जाएगा और संशोधित परिणाम जारी किए जाएंगे। फिलहाल, छात्र इस उम्मीद में हैं कि उनकी कॉपियों की दोबारा जांच जल्द शुरू होगी और उनके रिजल्ट में सुधार होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।