Hindi Newsकरियर न्यूज़DDA Recruitment 2025 notification : Delhi DDA vacancy out MTS Patwari 1732 Posts registration apply dates
DDA Recruitment 2025: डीडीए में एमटीएस व पटवारी समेत 1732 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन व परीक्षा समेत अहम तिथियां

DDA Recruitment 2025: डीडीए में एमटीएस व पटवारी समेत 1732 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन व परीक्षा समेत अहम तिथियां

संक्षेप: DDA Recruitment 2025: डीडीए ने एमटीएस, पटवारी, माली, जूनियर इंजीनियर और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट समेत 1732 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू होंगे और 5 नवंबर 2025 तक चलेंगे।

Thu, 18 Sep 2025 10:06 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एमटीएस, पटवारी, माली, जूनियर इंजीनियर और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट समेत 26 तरह के पदों पर 1732 वैकेंसी निकाली है। डीडीए सीधी भर्ती (विज्ञापन संख्या 09/2025) के तहत ग्रुप ए, बी और सी पदों पर यह बहाली करेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 5 नवंबर 2025 शाम 6 बजे तक चलेंगे। लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होने की संभावना है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार https://dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी अभी से अपने जरूरी डॉक्यमेंट्स स्कैन करके रख लें।

पद का नाम कुल पद

ग्रुप सी के पद

सर्वेयर - 06 वैकेंसी

स्टेनोग्राफर ग्रेड–D - 44

पटवारी - 79

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट - 199

माली -282

मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-मिनिस्टीरियल) - 745

ग्रुप बी के पद

असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्टीरियल) - 15 -

लीगल असिस्टेंट- 07

प्लानिंग असिस्टेंट -23

आर्किटेक्चरल असिस्टेंट - 09

प्रोग्रामर - 06

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 104

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 67

सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर) - 75

नायब तहसीलदार - 06

जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) -06

असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन-मिनिस्टीरियल) - 06

ग्रुप ए के पद

डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) 04

डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन) 01

डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) - 04

असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) - 19

असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्ट) - 08

असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) - 01

असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) - 03

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - 10

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 03

सभी पदों के लिए पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा। अलग-अलग पदों के अनुसार स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाएं भी होंगी। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।आवेदन डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in के “Recruitment” सेक्शन में जाकर ऑनलाइन किए जाएंगे।

अहम तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 6 अक्टूबर 2025 (सुबह 10 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 (शाम 6 बजे)

संभावित सीबीटी परीक्षा दिसंबर 2025 – जनवरी 2026

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।