केंद्रीय भंडारण निगम CWC में 327 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, सिर्फ एक CBT, ग्रेजुएट के लिए मौका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

CWC Recruitment 2026: केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आज 17 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। cwceportal.com/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CWC Recruitment 2026
केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती

CWC Recruitment 2026: केंद्रीय भंडारण निगम में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 327 पदों पर भर्ती के लिए आज 17 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार cwceportal.com/careers पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लाई करने का लिंक https://ibpsreg.ibps.in/cwcaug26 भी खोल दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में जनरल, टेक्निकल, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और कृषि से जुड़े बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। ऑनलाइन परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी।

पदों का ब्योरा

असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य)

कुल पद: 70 (अनारक्षित: 28, ओबीसी: 23, अनुसूचित जाति: 09, ईडब्ल्यूएस: 07, अनुसूचित जनजाति: 03)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर (तकनीकी)

कुल पद: 60 (अनारक्षित: 25, ओबीसी: 16, अनुसूचित जाति: 09, ईडब्ल्यूएस: 06, अनुसूचित जनजाति: 04)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर (वित्त)

कुल पद: 10 (अनारक्षित: 05, ओबीसी: 03, ईडब्ल्यूएस: 01, अनुसूचित जनजाति: 01)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग सिविल)

कुल पद: 22 (अनारक्षित: 10, ओबीसी: 06, ईडब्ल्यूएस: 02, अनुसूचित जाति: 03, अनुसूचित जनजाति: 01)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल)

कुल पद: 05 (अनारक्षित: 03, ओबीसी: 01, अनुसूचित जाति: 01)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग मैकेनिकल)

कुल पद: 04 (अनारक्षित: 03, ओबीसी: 01)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य)

कुल पद: 67 (अनारक्षित: 34, ओबीसी: 21, ईडब्ल्यूएस: 07, अनुसूचित जनजाति: 05)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

कनिष्ठ कार्यकारी (तकनीकी)

कुल पद: 78 (अनारक्षित: 32, ओबीसी: 26, ईडब्ल्यूएस: 07, अनुसूचित जाति: 07, अनुसूचित जनजाति: 06)

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य): किसी भी विषय में 2-वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा।।

असिस्टेंट मैनेजर (तकनीकी): कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी, खाद्य विज्ञान, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी प्रबंधन, या जैव प्रौद्योगिकी में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री।

असिस्टेंट मैनेजर (वित्त): वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) के साथ वित्त एवं लेखा में 3 वर्ष का अनुभव अथवा किसी भी विषय में स्नातक के साथ सी.ए. इंटरमीडिएट या सी.एम.ए. इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण।।

असिस्टेंट मैनेजर ( इंजीनियरिंग सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री। ।

असिस्टेंट मैनेजर ( इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल अथवा इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री।

असिस्टेंट मैनेजर (इंजीनियरिंग मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक. डिग्री।

कनिष्ठ कार्यकारी (सामान्य): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।

कनिष्ठ कार्यकारी (तकनीकी): कृषि, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, बायोकेमिस्ट्री, खाद्य विज्ञान, या रसायन विज्ञान में बी.एससी. डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।

चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट मैनेजर के लिए - कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा। दस्तावेज सत्यापन। इंटरव्यू।

कनिष्ठ कार्यकारी- कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा। दस्तावेज सत्यापन।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी: 1350 रुपये

एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग- 500 रुपये

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़केंद्रीय भंडारण निगम CWC में 327 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, सिर्फ एक CBT