Current Affairs Quiz 18 May : रुपया संकट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, क्या आप दे पाएंगे इन 10 सवालों के सही जवाब?
रुपये की गिरावट, महंगाई और विदेशी निवेश से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, आज 18 मई को उन जरूरी करेंट अफेयर्स को देखेंगे जो आपकी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

करेंट अफेयर्स आज के दौर में ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अहम होता है। यूपीएससी, स्टेट पीसीएस, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो करेंट अफेयर्स का नियमित अध्ययन जरूरी हो जाता है। इसकी उपयोगिता के मद्देनजर आज 18 मई को उन जरूरी करेंट अफेयर्स को देखेंगे जो आपकी परीक्षा के लिए जरूरी हैं। रुपये की गिरावट, महंगाई और विदेशी निवेश पर असर डालती है। ग्रेट निकोबार विवाद आदिवासी अधिकार और विकास के बीच संतुलन की बहस को सामने लाता है। वहीं, ऊर्जा भंडारण भारत के हरित ऊर्जा भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का फैसला न्यायिक सुधारों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इन सभी मुद्दों पर आज करेंट अफेयर्स में पर फोकस करेंगे।
प्रश्न 1. हाल ही में भारतीय रुपया किस स्तर को पार कर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया?
A. 90 प्रति डॉलर
B. 92 प्रति डॉलर
C. 96 प्रति डॉलर
D. 100 प्रति डॉलर
सही जवाब: C. 96 प्रति डॉलर
प्रश्न 2. बैलेंस ऑफ पेमेंट्स (BoP) मुख्य रूप से किन दो खातों से मिलकर बनता है?
A. राजकोषीय खाता और बैंकिंग खाता
B. चालू खाता और पूंजी/वित्तीय खाता
C. कर खाता और निवेश खाता
D. व्यापार खाता और राजस्व खाता
सही जवाब: B. चालू खाता और पूंजी/वित्तीय खाता
प्रश्न 3. ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट किस कानून के उल्लंघन के आरोपों को लेकर अदालत में चुनौती का सामना कर रहा है?
A. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986
B. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972
C. वन अधिकार अधिनियम 2006
D. जैव विविधता अधिनियम 2002
सही जवाब: C. वन अधिकार अधिनियम 2006
प्रश्न 4. शॉम्पेन जनजाति किस द्वीप से संबंधित है?
A. माजुली द्वीप
B. ग्रेट निकोबार द्वीप
C. लक्षद्वीप
D. अंडमान द्वीप
सही जवाब: B. ग्रेट निकोबार द्वीप
प्रश्न 5. भारत में ऊर्जा भंडारण के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली बैटरी तकनीक कौन सी है?
A. निकेल कैडमियम बैटरी
B. लेड एसिड बैटरी
C. लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी
D. सोडियम सल्फर बैटरी
सही जवाब: C. लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी
प्रश्न 6. भारत में वर्तमान में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली दीर्घकालिक ऊर्जा भंडारण तकनीक कौन सी है?
A. फ्लाईव्हील स्टोरेज
B. गुरुत्वाकर्षण स्टोरेज
C. पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज
D. कंप्रेस्ड एयर स्टोरेज
सही जवाब: C. पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज
प्रश्न 7. राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्राप्त है?
A. अनुच्छेद 110
B. अनुच्छेद 123
C. अनुच्छेद 143
D. अनुच्छेद 356
सही जवाब: B. अनुच्छेद 123
प्रश्न 8. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़ाकर कितनी की गई है?
A. 34
B. 35
C. 37
D. 38
सही जवाब: D. 38
प्रश्न 9. 2025 में वैश्विक बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने में किस देश का सबसे बड़ा योगदान रहा?
A. अमेरिका
B. जापान
C. चीन
D. जर्मनी
सही जवाब: C. चीन
प्रश्न 10. रुपये की कमजोरी का भारत पर सबसे बड़ा प्रभाव किस क्षेत्र में सबसे पहले दिखाई देता है?
A. कृषि निर्यात
B. रक्षा उत्पादन
C. आयातित कच्चे तेल की कीमत
D. आईटी सेवाएं
सही जवाब: C. आयातित कच्चे तेल की कीमत
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


