CUET UG : सीयूईटी में किस विषय में कितना गया सर्वाधिक स्कोर, देखें लिस्ट
अकाउंटेंसी, इतिहास, मनोविज्ञान, संस्कृत और उड़िया विषयों में सबसे अधिक 250.00 अंक प्राप्त किए गए हैं। सबसे कम सर्वाधिक स्कोर पर्यावरण विज्ञान में 170.00 रहा है।

CUET UG Toppers 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिर्फ एक उम्मीदवार ने 5 में से 4 विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। अकाउंटेंसी, इतिहास, मनोविज्ञान, संस्कृत और उड़िया विषयों में सबसे अधिक 250.00 अंक प्राप्त किए गए हैं। सबसे कम सर्वाधिक स्कोर पर्यावरण विज्ञान में 170.00 रहा है।
विषय का नाम सर्वाधिक एनटीए स्कोर
लेखाशास्त्र / बुक कीपिंग 250.00
इतिहास 250.00
मनोविज्ञान 250.00
संस्कृत 250.00
उड़िया 250.00
जीव विज्ञान / जैविक विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी / जैव रसायन 249.70
राजनीति विज्ञान 249.58
व्यावसायिक अध्ययन 249.57
अर्थशास्त्र / व्यावसायिक अर्थशास्त्र 249.54
भूगोल / भूविज्ञान 249.45
रसायन विज्ञान 248.68
ललित कला / दृश्य कला / वाणिज्यिक कला 247.00
गृह विज्ञान 247.00
समाजशास्त्र 244.25
अंग्रेज़ी 244.04
पंजाबी 244.00
मराठी 244.00
कंप्यूटर विज्ञान / सूचना विज्ञान 243.00
गणित / अनुप्रयुक्त गणित 242.40
भौतिक विज्ञान 241.23
शारीरिक शिक्षा (योग; खेल) 238.00
प्रदर्शन कला (नृत्य; नाटक; संगीत) 233.00
हिंदी 232.25
कृषि 232.25
उर्दू 232.00
बंगाली 229.50
तेलुगु 226.00
गुजराती 226.00
मलयालम 221.00
सामान्य योग्यता परीक्षा 212.65
असमिया 211.50
भारत में ज्ञान परंपरा और प्रथाएं 206.00
तमिल 202.00
मानव विज्ञान 192.00
जन माध्यम / जनसंचार 186.00
कन्नड़ 184.00
पर्यावरण विज्ञान 170.00
cuet
परीक्षा में बेटी ने 1232.19अंक के साथ टॉप किया है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 11 से 31 मई 2026 और 6-7 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 244 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। कुल पंजीकृत उम्मीदवार 15,68,867 (पिछले वर्ष 2025 की तुलना में 15% से अधिक की वृद्धि) थे। जबकि 11,64,098 एग्जाम में बैठे। इस बार परीक्षा पूरी होने के महज 16 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए गए है जो कि पिछले सेशन की तुलना में 14 दिन पहले है।
रैंक, एप्लीकेशन नंबर, एग्रीगेट एनटीए स्कोर (5 विषयों में)
1 263510269243 1232.19
2 263510280526 1230.82
3 263510250636 1207.21
4 263510857590 1205.96
5 263510690773 1203.78
6 263510166320 1202.15
7 263510282507 1201.71
8 263510435802 1197.54
9 263510364596 1188.97
10 263510097074 1188.03
11 263510169655 1186.56
12 263511025556 1186.30
13 263510642106 1184.34
14 263510957952 1182.74
15 263510169135 1182.02
16 263510150578 1181.18
17 263510036813 1181.13
18 263510540260 1180.91
19 263510165473 1180.10
20 263510530531257 1177.65
सीयूईटी यूजी में विभिन्न विषयों के सर्वाधिक एनटीए स्कोर क्या रहा
छात्रों का शानदार प्रदर्शन (100 परसेंटाइल):
4 विषयों में 100 परसेंटाइल: केवल 1 उम्मीदवार ने हासिल किया।
3 विषयों में 100 परसेंटाइल: 22 उम्मीदवारों ने हासिल किया।
2 विषयों में 100 परसेंटाइल: 180 उम्मीदवारों ने हासिल किया।
1 विषय में 100 परसेंटाइल: 3,214 उम्मीदवारों ने हासिल किया
लिंग के आधार पर शीर्ष प्रदर्शन
महिला वर्ग: इस परीक्षा में ओवरऑल टॉपर एक महिला उम्मीदवार ही हैं (एप्लीकेशन नंबर 263510269243), जिन्होंने 1232.19 का उच्चतम स्कोर हासिल किया है।
पुरुष वर्ग: पुरुषों में शीर्ष स्थान एप्लीकेशन नंबर 263510280526 ने प्राप्त किया है, जिनका कुल स्कोर 1230.82 है
अनुसूचित जाति (SC):
पुरुष वर्ग में उच्चतम स्कोर 1142.98 (एप्लीकेशन नंबर 263510375529) रहा।
महिला वर्ग में उच्चतम स्कोर 1171.46 (एप्लीकेशन नंबर 263510669272) रहा।
अनुसूचित जनजाति (ST):
पुरुष वर्ग में उच्चतम स्कोर 1079.96 (एप्लीकेशन नंबर 263510034112) रहा।
महिला वर्ग में उच्चतम स्कोर 1160.41 (एप्लीकेशन नंबर 263510509426) रहा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


