CUET UG : BHU स्नातक दाखिले के लिए अभी करना होगा लंबा इंतजार, बीते वर्ष 5000 सीटें रह गई थीं खाली

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
share

सीयूईटी यूजी परिणाम में संभावित देरी के कारण बीएचयू नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। सीयूईटी यूजी परिणाम जुलाई की शुरुआत में आने की संभावना जताई जा रही है।

CUET UG : BHU स्नातक दाखिले के लिए अभी करना होगा लंबा इंतजार, बीते वर्ष 5000 सीटें रह गई थीं खाली

बीएचयू में नए सत्र के स्नातक प्रवेश के लिए इंतजार और लंबा होने की आशंका है। नीट यूजी पेपर लीक के बाद 21 जून को होने वाली रीएग्जाम के परिणाम के बाद सीयूईटी यूजी के परिणाम आने की उम्मीद है। सीयूईटी यूजी में भी तकनीकी कारणों से 31 मई को स्थगित हुई परीक्षा भी अभ्यर्थियों की चिंता का कारण बनी हुई है। बीएचयू में प्रवेश प्रक्रिया इस साल पटरी पर थी, मगर सीयूईटी के परिणामों में देरी इस बार भी प्रवेश में बाधक बनेगी। पिछले वर्षों में बीएचयू की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल, परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग में देरी के चलते अक्तूबर-नवंबर तक गई थी।

इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया को समय से शुरू किया गया और सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ हो गए। हालांकि सीयूईटी यूजी (स्नातक) पर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। सीयूईटी-यूजी परीक्षा की तिथियों में हुए बदलाव और परिणाम जारी होने में संभावित देरी के कारण विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

नीट यूजी रिजल्ट के बाद सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी-यूजी परीक्षा की प्रक्रिया इस वर्ष निर्धारित समय से पीछे चल रही है। माना जा रहा है कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित प्रमुख प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही सीयूईटी-यूजी का परिणाम जारी किया जा सकेगा। परिणाम जुलाई के प्रारंभ में आने की संभावना जताई जा रही है। सीयूईटी-यूजी के परिणाम में देरी का सीधा प्रभाव बीएचयू की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ेगा। इससे नए शैक्षणिक सत्र के समय पर शुरू होने की संभावना कम हो गई है।

पिछले साल पांच हजार से ज्यादा सीटें रह गई थीं खाली

बीएचयू में पिछले वर्ष भी एनटीए से अर्ह अभ्यर्थियों का डेटा मिलने में देरी की वजह से प्रवेश प्रक्रिया सितंबर तक खिंच गई थी। कई स्पॉट और मॉपअप राउंड के बाद भी यूजी-पीजी मिलाकर पांच हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गई थीं। बीएचयू में प्रवेश से जुड़े वरिष्ठ आचार्यों का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया में देरी का अर्थ है कि सीटें खाली रह जाएंगी। कोई भी अभ्यर्थी साल के अंत तक प्रवेश की प्रतीक्षा करने के बजाए किसी प्राइवेट कॉलेज या दूरस्थ पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना सही मानता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।