CUET UG Result 2026: सीयूईटी में सिर्फ 1 छात्र के 5 में से 4 विषयों में हासिल किया 100 परसेंटाइल
CUET UG Result 2026 link: सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस साल 11.64 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से सिर्फ एक छात्र ने चुने गए 5 में से 4 विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

CUET UG Result 2026 Direct Link: देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य बड़े कॉलेजों में ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' यानी सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए इस साल के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और दिलचस्प हैं। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि देश के टॉप कॉलेजों में एक-एक सीट के लिए छात्रों के बीच कितना कड़ा मुकाबला था। इस साल देश भर के लाखों छात्रों में से महज एक अकेला ऐसा होनहार अभ्यर्थी रहा, जिसने अपने चुने हुए 5 विषयों में से 4 विषयों में पूरे 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर टॉप किया है।
11.64 लाख से अधिक छात्रों ने आजमाया था भाग्य
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, इस साल यानी 2026 में सीयूईटी यूजी परीक्षा में कुल 11,64,098 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में बैठे अभ्यर्थियों के बीच अपनी जगह बनाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। अब रिजल्ट आने के बाद यूनिवर्सिटी में कट-ऑफ और काउंसलिंग की प्रक्रिया तेजी से शुरू होने की उम्मीद है।
जानिए कितने छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे
4 विषयों में टॉप: कुल 11.64 लाख छात्रों में से सिर्फ एक ऐसा उम्मीदवार है, जिसने अपने चुने हुए पांच विषयों में से चार में 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया।
3 विषयों में टॉप: कुल 22 ऐसे होनहार उम्मीदवार रहे, जिन्होंने अपने चुने हुए विषयों में से किन्हीं तीन विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
2 विषयों में टॉप: दो विषयों में पूरे 100 परसेंटाइल का स्कोर लाने वाले छात्रों की संख्या कुल 180 रही।
1 विषय में टॉप: वहीं, कुल 3,214 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने चुने हुए विषयों में से कम से कम किसी एक विषय में 100 परसेंटाइल का शानदार स्कोर हासिल किया है।
अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे "CUET UG Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
4. कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।
अब आगे क्या? शुरू होगी एडमिशन की रेस
सीयूईटी यूजी 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद अब देश की तमाम बड़ी यूनिवर्सिटियों, जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन की रेस तेज हो जाएगी। एनटीए ने सभी सफल छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिशन से जुड़ी आगे की जानकारियों के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों के पोर्टल पर लगातार नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


