CUET UG Result OUT : सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, सिर्फ 1 के 100 पर्सेंटाइल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CUET UG Result 2026 : सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। अब काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी होगा।

CUET UG Result

CUET UG Result 2026 : डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित हुई सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर नतीजों का लिंक एक्टिव हो गया है। नतीजों में चार विषयों में सिर्फ एक को 100 पर्सेंटाइल मिला है। फाइनल आंसर-की और सीबीएसई 12वीं रीइवेल्यूएशन के नतीजे आने के बाद इसके आज आने के काफी आसार थे। एनटीए ने सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की जारी कर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया। ऑब्जेक्शन के बाद, सीयूईटी यूजी परीक्षा में आए 7 सवाल हटा लिए गए हैं।

CUET UG Result Direct Link

नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से कोर्स वाइज एडमिशन कटऑफ जारी किया जाएगा। वर्ष 2025 में, डीयू के प्रमुख कॉलेजों में बीकॉम, बीए पॉलिटिकल साइंस और बीए इकोनॉमिक्स जैसे प्रोग्राम के लिए सबसे अधिक कटऑफ देखने को मिली थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2026 में डीयू के शीर्ष कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2026 में 700+ अंक प्राप्त करने की जरूरत हो सकती है। बीए प्रोग्राम, बीए इंगलिश ऑनर्स जैसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेज के लिए भी कटऑफ ज्यादा रह सकती है।

सीयूईटी यूजी 2026 की मुख्य परीक्षाएं 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों की वजह से कुछ स्टूडेंट्स के लिए 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी करानी पड़ीं। परीक्षा खत्म होने के बाद NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों को 11 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था। अब छात्रों को फाइनल आंसर-की और मुख्य रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो किसी भी वक्त आ सकता है।

अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

जब रिजल्ट घोषित होगा, तब आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे "CUET UG Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।

कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद, अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। DU, BHU, JNU जैसी बड़ी यूनिवर्सिटीज काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेंगी। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन की जरूरी डेट्स चेक कर सकेंगे।

सीयूईटी यूजी में कितना स्कोर अच्छा

एक्सपर्ट के मुताबिक सीयूईटी यूजी में 700 और इससे ऊपर के मार्क्स वाले 98-99 पर्सेंटाइल के दायरे में रह सकते हैं। इसे काफी अच्छे मार्क्स माना जाता है। 500 से 650 वाले 90+ पर्सेंटाइल में आ सकते हैं। यह अच्छे मार्क्स माने जाते हैं। 400-600 ( 80+ पर्सेंटाइल) को औसत माना जाता है। 200 से 400 (80 पर्सेंटाइल से कम) अंक को कम स्कोर माना जाता है।

डीयू के नामी कॉलेजों और उनके कोर्सेज की संभावित कटऑफ (पर्सेंटाइल में)

हिंदू कॉलेज

बीए (BA): 99.50-100

बीए ऑनर्स (BA Hons): 99-100

बीएससी (BSc): 97-99

बीएससी ऑनर्स (BSc Hons): 99.00-100

बीकॉम (BCom): 99-100

हंसराज कॉलेज

बीए (BA): 99-100

बीए ऑनर्स (BA Hons): 99-100

बीएससी (BSc): 99-100

बीएससी ऑनर्स (BSc Hons): 99-100

बीकॉम (BCom): 99-100

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

बीए ऑनर्स: 99-100

बीकॉम: 99-100

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज

बीए: 84-86 - अरबी और अर्थशास्त्र

बीए ऑनर्स: 95-97 - अंग्रेज़ी और अर्थशास्त्र

बीएससी: 95-97 - अंग्रेज़ी और गणित

बीएससी ऑनर्स: 89-90 - राजनीति विज्ञान

बीकॉम: 96-98 - अर्थशास्त्र और गणित

मिरांडा हाउस कॉलेज

बीए: 99.5-100 - बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

बीए ऑनर्स: 99.75-100 - बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान

बीएससी: 97.33-98 - बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान

बीएससी ऑनर्स: 98.75-99 - बीएससी (ऑनर्स) गणित

बीकॉम: 98.33-99 - बीएससी (ऑनर्स) भौतिक विज्ञान

एसजीटीबी खालसा कॉलेज

बीए: 99-100

बीए ऑनर्स: 99-100

बीएससी: 99-100

बीएससी ऑनर्स: 99-100

बीकॉम: 99-100

लेडी श्री राम कॉलेज

बीए: 99.25-100

बीए ऑनर्स: 98.50-99

बीएससी: 99.25-100

बीएससी ऑनर्स: 98.50-99

बीकॉम: 99.75-100

2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU):

साइंस स्ट्रीम: साइंस वाले बच्चों के लिए कटऑफ 480 मार्क्स के करीब जाने की उम्मीद है।

कटऑफ कितनी रहने की उम्मीद

बीएससी ऑनर्स 440-500 अंक

बीकॉम ऑनर्स - 460-540 अंक

बीए ऑनर्स - 250-340 अंक

बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स - 240-300 अंक

3. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कटऑफ कितनी रहने के आसार

बीकॉम - 410+

इंटीग्रेटेड बीबीए एमबीए -450+

बीसीए - 420+

बीएससी मैथ्स- 410+

बीएससी बायो - 500+

बीए एलएलबी - 540+

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी, Direct Link, डाउनलोड स्कोर कार्ड