
CUET UG : जो विषय 12वीं में नहीं पढ़ा वह भी सीयूईटी में चुन सकते हैं, बस पढ़ लें यह शर्त
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार पंजीयन की प्रक्रिया समय से काफी पहले शुरू कर दी गयी है। एनटीए के अनुसार 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार पंजीयन की प्रक्रिया समय से काफी पहले शुरू कर दी गयी है। एनटीए के अनुसार 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। परीक्षा 11 से 31 मई तक होगी। इस बार परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल डोमेन और विषय चयन को लेकर है, क्योंकि इसी पर दाखिले की दिशा तय होगी। इस बार भी छात्रों को कुल 37 विषयों में कुल पांच विषय ही चुनने होंगे। विकल्पों में 23 डोमेन विषयों, 13 भाषाएं और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का होगा। इस तरह कुल 37 विषयों में से किसी पांच विषयों का चयन करना होगा। 2025 से इसे घटाकर पांच कर दिया गया था और यहीं व्यवस्था 2026 में भी लागू रहेगी।
डोमेन सब्जेक्ट चुनते समय सतर्कता जरूरी
अगर किसी स्टूडेंट ने 12वीं में कोई सब्जेक्ट नहीं पढ़ा है, तब भी वह उस सब्जेक्ट को चुन सकता है लेकिन उससे पहले यह देखना जरूरी है कि संबंधित यूनिवर्सिटी और कोर्स की शर्तें क्या हैं? संबंधित विवि व कोर्स की पात्रता शर्त जांचना जरूरी होगा। कई केंद्रीय और राज्य विवि डोमेन सब्जेक्ट के लिए सख्त नियम लागू हैं। गलत विषय चयन से बाद में नामांकन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है।
डोमेन सब्जेक्ट का सिलेबस एनसीईआरटी (NCERT) पर आधारित होगा।
200 से अधिक विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला
सीयूईटी यूजी 2026 के आधार पर केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी सभी तरह के विश्वविद्यालयों में नामांकन होगा। एनटीए के अनुसार 200 से ज्यादा विश्वविद्यालय इसमें भाग ले सकते हैं।
2026 का एग्जाम पैटर्न लगभग 2025 जैसा ही रहेगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी। हर पेपर एक घंटे का होगा और हर पेपर में 50 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल कंपलसरी होंगे। सही जवाब पर 5 नंबर मिलेंगे जबकि गलत जवाब देने पर 1 नंबर काटा जाएगा। सवालों का पैटर्न एमसीक्यू (MCQ) होगा।
सीयूईटी यूजी 2026 की अहम तिथियां
- एप्लिकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तारीख- 03-30 जनवरी 2026 (रात 11.50 बजे तक)
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/UPI के जरिए फीस - 31 जनवरी 2026 (रात 11.50 बजे तक)
- फॉर्म करेक्शन की अवधि - 02-04 फरवरी 2026 (रात 11.50 बजे तक)
- परीक्षा शहर की घोषणा - वेबसाइट पर बाद में की जाएगी
- NTA वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना - वेबसाइट पर बाद में बताया जाएगा।
- परीक्षा की तारीख- 11-31 मई 2026 (संभावित)





