CUET UG Admit Cards 2026 OUT: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड cuet.nta.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक
CUET UG Admit Card 2026 OUT : एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं जिनकी परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक है। परीक्षार्थी cuet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card 2026 Download: की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG या cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने 'एप्लीकेशन नंबर' और 'जन्म तिथि' (Date of Birth) का उपयोग करना होगा। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक लेवल पर एडमिशन का एकमात्र रास्ता है।
CUET Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले exams.nta.ac.in/CUET-UG पर क्लिक करें।
लिंक खोजें: होमपेज पर 'Download Admit Card for CUET (UG) 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण भरें: अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड (Security Pin) डालें।
सबमिट करें: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
प्रिंटआउट लें: एडमिट कार्ड की जांच करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर दी गई इन जानकारियों को जरूर चेक करें
अभ्यर्थी का नाम
अभ्यर्थी की फोटो
अभ्यर्थी की जन्म तिथि
परीक्षा की तारीख और समय (शिफ्ट)
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
चयनित विषय और प्रश्न पत्र का माध्यम
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती (जैसे नाम की स्पेलिंग या फोटो) नजर आती है, तो छात्रों को तुरंत एनटीए की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करना चाहिए।
परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ-साथ छात्रों को एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल आईडी) और अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाना होगा।
इस साल CUET UG परीक्षा 'हाइब्रिड मोड' (CBT और पेन-पेपर) में आयोजित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को उनकी सुविधा के अनुसार परीक्षा देने का मौका मिल सके। परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


