CUET UG 2026: सावधान! CUET UG में 'तुक्का' पड़ेगा भारी, इन सीक्रेट टिप्स से लाएं 100 परसेंटाइल

May 07, 2026 02:15 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब समय बहुत कीमती है। आइए जानते हैं कि इस परीक्षा के तीनों सेक्शन को कैसे संभालें और किन गलतियों से बचें।

CUET UG 2026: सावधान! CUET UG में 'तुक्का' पड़ेगा भारी, इन सीक्रेट टिप्स से लाएं 100 परसेंटाइल

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब समय बहुत कीमती है। देश के केंद्रीय और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए केवल कड़ी मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट स्ट्रैटिजी का होना भी जरूरी है। कई छात्र छोटी-छोटी गलतियों के कारण अपने अंक गंवा देते हैं। आइए जानते हैं कि इस परीक्षा के तीनों सेक्शन को कैसे संभालें और किन गलतियों से बचें।

सेक्शन-वाइज तैयारी की स्मार्ट टिप्स

CUET की परीक्षा तीन मुख्य हिस्सों में बंटी होती है, और हर हिस्से की अपनी मांग है:

1. भाषा परीक्षण (Section IA & IB):

यहां आपकी व्याकरण (ग्रामर) और शब्दावली (वोकैबलरी) की परीक्षा होती है।केवल रटने के बजाय ‘रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन’ पर ध्यान दें। रोजाना कम से कम दो गद्यांश हल करें। इससे आपकी पढ़ने की स्पीड और समझने की क्षमता बढ़ेगी।

2. डोमेन विशिष्ट विषय (Section II):

यह आपके 12वीं कक्षा के विषयों पर आधारित होता है। पेपर पूरी तरह से NCERT के सिलेबस पर आधारित होता है, इसलिए अपनी किताबों की हर लाइन को ध्यान से पढ़ें। कठिन विषयों के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं और फॉर्मूले याद रखने के लिए फ्लैशकार्ड का उपयोग करें।

3. सामान्य परीक्षण (Section III):

इसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और रीजनिंग शामिल होती है। ताजा खबरों के लिए अखबार पढ़ने की आदत डालें। न्यूमेरिकल एबिलिटी के लिए बुनियादी गणित (कक्षा 8-10 तक) का अभ्यास करें।

सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

अक्सर छात्र परीक्षा के दौरान स्ट्रेस में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका स्कोर कम हो जाता है:

सिलेबस की अधूरी जानकारी: कई छात्र 12वीं के बोर्ड और CUET के सिलेबस को एक ही मान लेते हैं। याद रखें, CUET में केवल 12वीं का ही सिलेबस आता है, लेकिन सवाल पूछने का तरीका अलग होता है।

नेगेटिव मार्किंग को नजरअंदाज करना: CUET में गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाता है। छात्र अक्सर तुक्का मारते हैं, जो उनके अच्छे अंकों को भी कम कर देता है। अगर आप उत्तर को लेकर निश्चित नहीं हैं, तो सवाल छोड़ देना ही समझदारी है।

टाइम मैनेजमेंट की कमी: हर सेक्शन के लिए समय सीमित है। छात्र अक्सर एक ही कठिन सवाल पर ज्यादा समय बर्बाद कर देते हैं, जिससे आसान सवाल छूट जाते हैं।

मॉक टेस्ट और रिवीजन का महत्व

विशेषज्ञों का कहना है कि सिलेबस पूरा करना आधी जंग जीतने जैसा है, बाकी आधी जंग 'प्रैक्टिस' से जीती जाती है। हफ्ते में कम से कम दो मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे आपको परीक्षा के माहौल का अनुभव होगा और आपकी स्पीड बढ़ेगी। टेस्ट देने के बाद यह जरूर देखें कि आपके कौन से सवाल गलत हुए और क्यों। अपनी कमजोरियों पर काम करना ही सफलता की कुंजी है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।