CUET UG 2026: छात्रों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका
CUET UG 2026 के इच्छुक छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। NTA आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब 4 फरवरी तक अप्लाई करें और स्नातक प्रवेश की तैयारी पक्की करें।

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों की लगातार मांग को देखते हुए CUET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब वे छात्र, जो किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, 4 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?
NTA की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पहले CUET UG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई थी। लेकिन छात्रों और अभिभावकों की ओर से आ रही कई अपीलों के बाद इसे बढ़ाकर 4 फरवरी 2026 (बुधवार रात 11:50 बजे तक) कर दिया गया है। यह फैसला खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है, जो तकनीकी दिक्कत, दस्तावेज़ों की कमी या अन्य कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
CUET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
NTA के अनुसार, CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच (संभावित) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT मोड) में होगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों के साथ-साथ 15 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी किया जाएगा, जिससे विदेश में पढ़ रहे या रह रहे भारतीय छात्रों को भी सुविधा मिल सके। CUET UG के जरिए छात्र देश की केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CUET UG 2026 से जुड़े अहम तारीखें
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 7 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- करेक्शन विंडो: 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में की गई गलतियों को सुधार सकते हैं।
CUET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार 4 फरवरी से पहले CUET UG 2026 का फॉर्म भरना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद “Candidate Activity” सेक्शन में रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।
4. आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
5. तय गाइडलाइंस के अनुसार जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
कितने विषय चुन सकते हैं उम्मीदवार?
NTA ने साफ किया है कि उम्मीदवार अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं। इसमें भाषा विषय, डोमेन सब्जेक्ट, जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। आवेदन शुल्क का निर्धारण चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
छात्रों के लिए क्यों अहम है CUET UG 2026?
CUET UG देशभर में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया को एक समान और पारदर्शी बनाता है। इससे छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों की अलग परीक्षाएं देने की जरूरत नहीं पड़ती और मेरिट आधारित दाखिले की राह आसान होती है।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




