CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा से चूके 3765 छात्रों को NTA देगा एक और मौका; दोबारा आयोजित होगा एग्जाम

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CUET UG 2026: एनटीए ने घोषणा की है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने, कंप्यूटर लॉक होने या अन्य किसी भी तकनीकी खराबी के कारण अपनी परीक्षा नहीं दे पाए थे, उन्हें बोर्ड की तरफ से एक और अवसर प्रदान किया जाएगा।

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा से चूके 3765 छात्रों को NTA देगा एक और मौका; दोबारा आयोजित होगा एग्जाम

NTA CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) की परीक्षा दे रहे उन हजारों छात्रों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है, जिन्हें तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने, कंप्यूटर लॉक होने या अन्य किसी भी तकनीकी खराबी के कारण अपनी परीक्षा नहीं दे पाए थे, उन्हें बोर्ड की तरफ से एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय और एनटीए ने छात्रों के भविष्य और उनकी मानसिक परेशानी को देखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है, ताकि किसी भी योग्य छात्र का पूरा साल बर्बाद न हो।

क्यों लिया गया दोबारा परीक्षा कराने का फैसला?

देश के कुछ राज्यों और परीक्षा केंद्रों से यह शिकायतें सामने आई थीं कि परीक्षा शुरू होते समय कंप्यूटर स्क्रीन हैंग हो गई थी या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में अत्यधिक समय लगने के कारण छात्रों के कीमती मिनट बर्बाद हो गए थे। बायोमेट्रिक पंजीकरण पूरा करने के बाद भी कुल 3,765 छात्र बिना परीक्षा दिए ही सेंटर से बाहर निकल गए थे। कुछ केंद्रों पर तो सर्वर की समस्या इतनी गंभीर थी कि परीक्षा को कुछ घंटों के लिए रोकना भी पड़ा था।

इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया, “हम देश भर के सभी परीक्षा केंद्रों की तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट की बारीकी से जांच कर रहे हैं। यदि किसी भी केंद्र पर हमारी प्रणाली या नेटवर्क की कमी के कारण छात्रों को नुकसान हुआ है, तो उन सभी प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।”

जून के मध्य में हो सकता है विशेष सत्र का आयोजन

एनटीए द्वारा जारी संकेतों के अनुसार, इस विशेष री-एग्जाम का आयोजन मुख्य सीयूईटी यूजी परीक्षाओं के संपन्न होने के ठीक बाद किया जाएगा। प्रभावित छात्रों के लिए यह विशेष परीक्षा जून के मध्य में आयोजित की जा सकती है। एनटीए जल्द ही ऐसे उम्मीदवारों की एक लिस्ट और उनके लिए नया शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर सार्वजनिक करेगा। दोबारा परीक्षा के पात्र छात्रों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी सूचित किया जाएगा और उनके लिए नए सिरे से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

छात्रों को एनटीए की सलाह: अपनी शिकायतें पोर्टल पर करें दर्ज

एजेंसी ने प्रभावित छात्रों और उनके अभिभावकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या सोशल मीडिया के बहकावे में न आने की अपील की है। एनटीए ने कहा है कि जिन छात्रों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है और वे परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बावजूद पेपर पूरा नहीं कर पाए, वे अपनी लिखित शिकायत एनटीए के आधिकारिक शिकायत सेल पर भेज सकते हैं।

इसके लिए छात्र अपने रोल नंबर और केंद्र के नाम के साथ cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या एनटीए के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड हर शिकायत की जांच सीसीटीवी फुटेज और सिस्टम लॉग के माध्यम से करेगा और पात्र पाए जाने पर छात्र को री-एग्जाम की अनुमति दी जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।