
CUET UG 2026 : सीयूईटी यूजी के आवेदन शुरू, अधिकतम 5 विषयों की दे सकेंगे परीक्षा, एग्जाम 11 मई से
CUET UG 2026 Registration : सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत देश की विभिन्न 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलेगा।
CUET UG 2026 Registration : एनटीए ने शनिवार को सीयूईटी यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। अंडर ग्रेजुएट कोर्स करना चाह रहे विद्यार्थी cuet.nta.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है। फीस 31 जनवरी 2026 तक जमा की जा सकती है। इस बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत देश की विभिन्न 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा पूरी तरह सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में होगी। 2025 की परीक्षा में पेपरों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई थी और इस बार भी यही हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 का आयोजन देश भर के 306 शहरों में 11 मई से 31 मई 2026 तक होगा। विदेश में यह 15 केंद्रों पर होगा। सीयूईटी यूजी 13 भारतीय भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगी।
विषयों की संख्या पिछली बार की तरह 37 ही
सीयूईटी यूजी परीक्षा पिछली बार की तरह 37 विषयों में ही होगी। पिछली बार इनकी संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई थी। 37 विषयों में 13 लेंग्वेज, 23 डोमेन विशेष विषय व 01 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट है।
सिलेबस
भाषा विषय: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (अलग-अलग तरह के पैसेज पर आधारित – तथ्यात्मक, साहित्यिक, और कथात्मक) के जरिए भाषा का टेस्ट किया जाएगा। साहित्यिक योग्यता और शब्दावली।
डोमेन विषय: NCERT सिलेबस के अनुसार
जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट: सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, मात्रात्मक तर्क (बुनियादी गणितीय अवधारणाओं का सरल अनुप्रयोग अंकगणित/बीजगणित ज्यामिति/क्षेत्रमिति/सांख्यिकी), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क
एग्जाम पैटर्न
हर टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होंगे। जो कि सभी कंपलसरी होंगे।
नेगेटिव मार्किंग - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे और गलत के लिए एक अंक कटेगा।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक और गलत के लिए 1 अंक कटेगा।
सीयूईटी यूजी 2026 की अहम तिथियां
- एप्लिकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तारीख- 03-30 जनवरी 2026 (रात 11.50 बजे तक)
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/UPI के जरिए फीस - 31 जनवरी 2026 (रात 11.50 बजे तक)
- फॉर्म करेक्शन की अवधि - 02-04 फरवरी 2026 (रात 11.50 बजे तक)
- परीक्षा शहर की घोषणा - वेबसाइट पर बाद में की जाएगी
- NTA वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना - वेबसाइट पर बाद में बताया जाएगा।
- परीक्षा की तारीख- 11-31 मई 2026 (संभावित)
आवेदन फीस- कैटेगरी वाइस एप्लिकेशन फीस
जनरल कैटेगरी - 3 सब्जेक्ट्स तक 1000 रुपए, एडिशनल सब्जेक्ट के 400 रुपए
OBC-NCL, EWS - 3 सब्जेक्ट्स तक 900 रुपए, एडिशनल सब्जेक्ट के 375 रुपए
SC/ST/PwD/PwBD/थर्ड जेंडर - 3 सब्जेक्ट्स तक 800 रुपए, एडिशनल सब्जेक्ट के 350 रुपए
कहां कहां मिलेगा दाखिला, देखें यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
46 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची
क्र.सं. केंद्रीय विश्वविद्यालयों का नाम
1 अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
2 असम विश्वविद्यालय
3 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय
4 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
5 आंध्र प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय
6 दक्षिण बिहार का केंद्रीय विश्वविद्यालय
7 गुजरात का केंद्रीय विश्वविद्यालय
8 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
9 हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय
10 जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
11 झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
12 कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
13 कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
14 केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
15 ओडिशा का केंद्रीय विश्वविद्यालय
16 पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
17 राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय
18 तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
19 डॉ. हरिसिंह गौर विश्व विद्यालय
20 गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
21 हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
22 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
23 जामिया मिल्लिया इस्लामिया
24 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
25 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
26 मणिपुर विश्वविद्यालय
27 मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
28 मिज़ोरम विश्वविद्यालय
29 नागालैंड विश्वविद्यालय
30 नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय
31 पांडिचेरी विश्वविद्यालय
32 राजीव गांधी विश्वविद्यालय
33 सिक्किम विश्वविद्यालय
34 तेजपुर विश्वविद्यालय
35 अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
36 त्रिपुरा विश्वविद्यालय
37 इलाहाबाद विश्वविद्यालय
38 दिल्ली विश्वविद्यालय
39 हैदराबाद विश्वविद्यालय
40 विश्व भारती विश्वविद्यालय
41 महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
42 केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
43 श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
44 राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
45 आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
46 सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
राज्य विश्वविद्यालयों की सूची
डीटीयू दिल्ली
बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली
भट्टदेव यूनिवर्सिटी, असम
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजीराबाग
विक्रम विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम)
कश्मीर विश्वविद्यालय.
जम्मू विश्वविद्यालय
पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (यूपीईएस), गुरुग्राम।
दो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका झारखंड.
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा।
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय.
सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, राजस्थान
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
रांची विश्वविद्यालय.
रामचन्द्र चंद्रवंसी विश्वविद्यालय, बिश्रामपुर, पलामू
ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चूरू
नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय झारखंड.
नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दिल्ली
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय यूपी
महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय, मुंबई
माधवदेव विश्वविद्यालय
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उ.प्र
म.प्र. भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल
कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय यूपी
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय , नई दिल्ली
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन परेड ग्राउंड (जम्मू)
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, यूपी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल
हिन्दी राज्यों में डीम्ड विश्वविद्यालयों की लिस्ट
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट यूपी
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून
गुरुकुल कांगड़ी उत्तराखंड
गुजरात विद्यापीठ गुजरात
आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयपुर
इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर (चूरू), राजस्थान
जामिया हमदर्द नई दिल्ली
जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी , यूपी
लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन मध्य प्रदेश
लिंगया विद्यापीठ हरियाणा
मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज हरियाणा
नेहरू ग्राम भारती इलाहाबाद
शोभित विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश
एसआरएम साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट , उत्तर प्रदेश
टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज नई दिल्ली
गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान गुजरात
महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय हरियाणा
प्राइवेट यूनिवर्सिटी की लिस्ट
1. अभ्युदय विश्वविद्यालय, खरगोन
2. एडमास यूनिवर्सिटी, कोलकाता
3. अदानी यूनिवर्सिटी
4. अजिंक्य डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे
5. एकेएस विश्वविद्यालय
6. एलायंस यूनिवर्सिटी
7. एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड
8. एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता
9. एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा
10. एमिटी यूनिवर्सिटी पटना
11. एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब
12. अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, अमृतसर
13. एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी
14. एपेक्स प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश
15. एपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर
16. अर्का जैन विश्वविद्यालय
17. असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी
18. असम रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी
19. अवंतिका विश्वविद्यालय, उज्जैन
20. अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय
21. बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, रोहतक
22. बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय
23. बहरा विश्वविद्यालय (शिमला हिल्स)
24. बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
25. बेनेट विश्वविद्यालय
26. भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार
27. भगवंत विश्वविद्यालय
28. बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी
29. बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय
30. कैरियर कॉलेज (स्वायत्त) भोपाल
31. कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, कोटा
32. सेंचुरियन प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय
33.चाणक्य विश्वविद्यालय
34. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
35. छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय
36. चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब
37. सीओईआर विश्वविद्यालय
38. डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर
39. डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून
40. एकलव्य विश्वविद्यालय
41. शाश्वत विश्वविद्यालय
42. जी डी गोयनका विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, एनसीआर
43. जी एच रायसोनी विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
44. गलगोटियास विश्वविद्यालय
45. गणपत विश्वविद्यालय
46. गीता विश्वविद्यालय, पानीपत, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा
47. जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा
48. जीएम यूनिवर्सिटी, दावणगेरे
49. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय
50. ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून
51. गुरु काशी विश्वविद्यालय
52. हरिद्वार विश्वविद्यालय
53. हिमालयन विश्वविद्यालय ईटानगर
54. हिमालय विश्वविद्यालय
55. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय मिजोरम
56. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, झारखंड
57. आईएफटीएम विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
58. आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा
59. आईआईएलएम विश्वविद्यालय, गुरूग्राम
60. आईआईएमटी विश्वविद्यालय
61. आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी
62. इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ
63. इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी
64. इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स
65. आईटीएम स्किल्स यूनिवर्सिटी, नवी मुंबई
66. आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर
67. आईटीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर
68. आईटीएम वोकेशनल यूनिवर्सिटी, वडोदरा
69. जगन नाथ विश्वविद्यालय बहादुरगढ़ हरियाणा
70. जगन्नाथ विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान)
71. जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल
72. जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय, राणपुर, कोटा
73. जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
74. जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुना (मध्य प्रदेश)
75. जेपी विश्वविद्यालय, अनूपशहर
76. जेईसीआरसी विश्वविद्यालय, जयपुर
77. जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय, जयपुर
78. जॉय यूनिवर्सिटी
79. के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय
80. कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर, छत्तीसगढ़
81. कर्णावती विश्वविद्यालय
82. लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब
83. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
84. माधव विश्वविद्यालय
85. महाकौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर
86. महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय, जयपुर
87. मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय, फर्रुखाबाद
88. मानव रचना विश्वविद्यालय
89. मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ
90. मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर
91. मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी
92. मारवाड़ी विश्वविद्यालय
93. मेवाड़ विश्वविद्यालय
94. एमजीएम विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र
95. मोदी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
96. एनआईआईटी विश्वविद्यालय
97. निर्वाण विश्वविद्यालय, जयपुर
98. नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
99. नाउगोंग कॉलेज
100. पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात
101. पीपुल्स यूनिवर्सिटी
102. पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर
103. प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय
104. पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला
105. क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की
106. रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय
107. रक्षपाल बहादुर प्रबंधन संस्थान, बरेली
108. राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन (आरकेडीएफ) विश्वविद्यालय, रांची
109. रयात बहरा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
110. रेनेसां विश्वविद्यालय इंदौर
111. ऋषिहुड विश्वविद्यालय, सोनीपत
112. आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल
113. आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय
114. आरवी विश्वविद्यालय
115. संगम विश्वविद्यालय
116. संस्कारम विश्वविद्यालय, झज्जर
117. संस्कृति विश्वविद्यालय
118. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज
119. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, वाराणसी
120. एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय, गाजियाबाद
121. एसजीटी विश्वविद्यालय
122. शारदा विश्वविद्यालय
123. शोभित विश्वविद्यालय
124. शूलिनी विश्वविद्यालय
125. श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर, मध्य प्रदेश
126. श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय
127. श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़
128. श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय
129. श्याम विश्वविद्यालय, दौसा, राजस्थान
130. सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, उदयपुर
131. भगिनी निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता
132. सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय
133. श्री श्री विश्वविद्यालय, कटक, ओडिशा
134. एसआरएम विश्वविद्यालय (आंध्र प्रदेश)
135. एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत
136. महिलाओं के लिए सनबीम कॉलेज, भगवानपुर, वाराणसी
137. सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर
138. सुशांत यूनिवर्सिटी
139. स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय
140. सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे
141. सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर
142. टेक्नो ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सिरोंज, एमपी
143. टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल
144. तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय
145. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय त्रिपुरा
146. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, देहरादून
147. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश
148. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, जयपुर
149. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, रायपुर
150. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, सिक्किम
151. द नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी, गुरूग्राम
152. टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ
153. उका तरसादिया विश्वविद्यालय
154. संयुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज
155. इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय
156. यूपीएस-देहरादून
157. उषा मार्टिन विश्वविद्यालय
158. विजयभूमि विश्वविद्यालय
159. विश्व भारती कॉलेज रैनावाड़ी श्रीनगर
160. विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी
161. वॉक्ससेन विश्वविद्यालय
अन्य सरकारी संस्थान
1. असम सरकार के अधीन आर्य विद्यापीठ कॉलेज (स्वायत्त)
2. फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान
3. सरकारी महिला कॉलेज, परेड ग्राउंड, जम्मू
4. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)
5. इंडियन कलिनरी इंस्टीट्यूट
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन, गांधीनगर
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट
8. इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी
9. जेबी कॉलेज, असम
10. राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




