CUET UG 2026 परीक्षा टली, NTA ने क्यों किया ऐसा; नई डेट जल्द

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NTA ने बकरीद की छुट्टी की तारीख बदलने के बाद 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। दोनों शिफ्ट की परीक्षा प्रभावित हुई है। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

CUET UG 2026 परीक्षा टली, NTA ने क्यों किया ऐसा; नई डेट जल्द

देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब छात्र परीक्षा की अंतिम तैयारियों में जुटे हुए थे। NTA की ओर से 24 मई को जारी सार्वजनिक नोटिस में साफ कहा गया है कि 28 मई 2026 को होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं अब तय तारीख पर नहीं होंगी। एजेंसी ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया। NTA ने बताया कि नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

छात्रों से वेबसाइट देखते रहने की अपील

एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय पर मिल सके। अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी परेशानी या सवाल है तो वह NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है। एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in जारी की है।

देशभर की यूनिवर्सिटियों में दाखिले का बड़ा माध्यम है CUET

CUET UG परीक्षा देश की कई केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटियों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। पिछले कुछ वर्षों में यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा स्थगित होने की खबर सीधे लाखों छात्रों और उनके परिवारों को प्रभावित करती है।

अब छात्रों को क्या करना चाहिए

फिलहाल छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 28 मई को थी, उन्हें नई तारीख का इंतजार करना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि तैयारी की लय टूटने न दें और नियमित पढ़ाई जारी रखें क्योंकि नई तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।

इस साल कितने छात्र दे रहे हैं CUET UG

NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार CUET UG 2026 के लिए कुल 15,68,866 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह परीक्षा देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में हो रही है और 11 मई से 31 मई 2026 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जा रही है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।