CUET PG 2026: NTA ने सीयूईटी पीजी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, देखें नया शेड्यूल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी में आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आवेदन करने का दूसरा मौका दिया गया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी में आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें आवेदन करने का दूसरा मौका दिया गया है। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब उम्मीदवार 20 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को 23 से 25 जनवरी के बीच फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया गया है।
आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
CUET PG 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें लॉग इन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसका उपयोग करके वे आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
योग्यता: वे छात्र जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (Bachelor's Degree) पूरी कर ली है या जो अपने अंतिम वर्ष में हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
डॉक्यूमेंट: आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र (जैसे श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो) अपलोड करने होंगे।
परीक्षा की तारीख - मार्च 2026
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा-
सीयूईटी पीजी 2026 का आयोजन तीन शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा के लिए उन्हें को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 157 विषयों के लिए होता है। पपरीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और यह पूरे भारत में 292 शहरों तथा 16 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस-
1. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1400 रुपए फीस देनी होगी। एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए 700 रुपये फीस अलग से और देनी होगी।
2. ओबीसी-NCL, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1200 रुपए फीस देनी होगी। एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए 600 रुपये फीस अलग से और देनी होगी।
3. एससी,एसटी एवं थर्ड जेंडर को दो पेपर के लिए 1100 रुपए फीस देनी होगी। एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए 600 रुपये फीस अलग से और देनी होगी।
4. पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1000 रुपए फीस देनी होगी। एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए 600 रुपये फीस अलग से और देनी होगी।
5. भारत के बाहर के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 7000 रुपए फीस देनी होगी। एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए 3500 रुपये फीस अलग से और देनी होगी।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




