Hindi Newsकरियर न्यूज़cuet pg 2026 application last date nta advisory registration fee correction window
CUET PG 2026: अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करें, डेडलाइन 14 जनवरी; NTA ने जारी की अहम सलाह

CUET PG 2026: अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करें, डेडलाइन 14 जनवरी; NTA ने जारी की अहम सलाह

संक्षेप:

CUET PG 2026 के जरिए देशभर की यूनिवर्सिटियों में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए NTA ने अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करने की सख्त सलाह दी है।

Jan 12, 2026 02:59 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CUET PG 2026: देशभर की केंद्रीय और अन्य भागीदार यूनिवर्सिटियों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने साफ शब्दों में कहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट यानी CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 की रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है।

NTA के मुताबिक, उम्मीदवारों को सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरना ही नहीं, बल्कि निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान भी समय पर करना अनिवार्य है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि बिना फीस भुगतान के कोई भी आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा । यानी अगर किसी उम्मीदवार ने फॉर्म तो भर दिया लेकिन फीस जमा नहीं की, तो उसका आवेदन स्वतः रद्द समझा जाएगा।

CUET PG 2026: फीस भुगतान के बाद ही मान्य होगा आवेदन

आधिकारिक नोटिस में NTA ने दो टूक कहा है कि केवल वही उम्मीदवार CUET PG 2026 के लिए पंजीकृत माने जाएंगे, जिन्होंने फीस का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया हो। साथ ही उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि फीस भरने से पहले अपने सभी विवरण ध्यान से जांच लें , क्योंकि भुगतान के बाद किसी भी तरह का बदलाव तुरंत संभव नहीं होगा।

उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म और अन्य जरूरी जानकारियां exams.nta.nic.in/cuet pg/ वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना भी जरूरी बताया गया है, ताकि आगे किसी भी स्तर पर जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

CUET PG 2026: 18 से 20 जनवरी तक खुलेगी करेक्शन विंडो

जो उम्मीदवार आवेदन के दौरान किसी तरह की गलती कर बैठते हैं, उनके लिए NTA ने राहत की खबर भी दी है। एजेंसी ने जानकारी दी है कि 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आवेदन में सुधार यानी करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में कुछ चुनिंदा विवरणों में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि, किन जानकारियों में बदलाव की अनुमति होगी, इसकी पूरी सूची NTA की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

CUET PG 2026: 292 शहरों में होगी CUET PG 2026 परीक्षा

CUET PG 2026 परीक्षा को लेकर भी NTA ने अहम जानकारियां साझा की हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और देश विदेश के 292 शहरों में इसके परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें भारत से बाहर के 16 शहर भी शामिल हैं, जिससे विदेशी उम्मीदवारों को भी सुविधा मिल सके।

इस साल CUET PG के तहत 157 विषयों की परीक्षा ली जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान चार परीक्षा शहरों का विकल्प चुनने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि यह पूरी तरह सीट और उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

CUET PG 2026: उम्मीदवारों को नियमित अपडेट देखने की सलाह

NTA ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे CUET PG 2026 से जुड़ी हर नई सूचना, दिशा निर्देश और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें । किसी भी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करने की सलाह भी दी गई है।

गौरतलब है कि CUET PG 2026 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद अहम है। अंतिम तारीख से पहले आवेदन और फीस भुगतान पूरा करना ही नहीं, बल्कि सही जानकारी के साथ आगे की तैयारी करना भी उतना ही जरूरी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;