NTA ने जारी की CUET PG 2026 आंसर की, 14 अप्रैल तक दर्ज कराएं अपनी आपत्ति, यहां जानें हर एक डिटेल
CUET PG 2026 Answer Key Out : NTA ने CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। कैंडिडेट्स 14 अप्रैल तक 200 रुपये फीस देकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

CUET PG 2026 Answer Key Out :अगर आप भी उन लाखों कैंडिडेट्स में से एक हैं जिन्होंने इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2026) का इम्तिहान दिया था तो आपके लिए एक बेहद जरूरी और राहत देने वाली खबर है। लंबे इंतजार के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की के साथ-साथ परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट्स द्वारा दिए गए जवाबों (रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स) की शीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिना किसी देरी के NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना रिजल्ट और रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं।
14 अप्रैल है ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका आखिरी तारीख
कई बार ऐसा होता है कि एजेंसी द्वारा जारी किए गए किसी सवाल के जवाब से छात्र संतुष्ट नहीं होते। NTA ने इसका भी पूरा ख्याल रखा है। अगर आपको लगता है कि प्रोविजनल आंसर की में कोई जवाब गलत दिया गया है, तो आप बेझिझक उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एजेंसी ने ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी है, जो 14 अप्रैल तक ही काम करेगी। ध्यान रहे आपत्ति दर्ज कराने और फीस जमा करने की आखिरी मियाद 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक ही तय की गई है। इसके लिए आपको हर एक सवाल के हिसाब से 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस चुकानी होगी। यानी, अगर आपकी आपत्ति सही भी साबित होती है, तो भी यह पैसा वापस नहीं मिलेगा।
फीस भरने का तरीका पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। NTA ने साफ लफ्जों में कह दिया है कि अगर कोई बिना फीस दिए या किसी ऑफलाइन तरीके से अपनी आपत्ति भेजता है, तो उस पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया जाएगा।
एक्सपर्ट्स की टीम करेगी रिव्यू
अब सवाल यह उठता है कि आपके द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शंस का क्या होगा? एजेंसी का कहना है कि छात्रों की तरफ से आने वाली सभी आपत्तियों की जांच विषय के जानकारों की एक खास टीम करेगी। अगर एक्सपर्ट्स को लगता है कि छात्र का दावा बिल्कुल सही है, तो उस सवाल के जवाब में बदलाव किया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर किसी एक सवाल का जवाब बदलता है, तो उसका फायदा उन सभी कैंडिडेट्स को एक समान मिलेगा जिन्होंने वह सवाल हल किया होगा। इसी संशोधित और फाइनल आंसर की के आधार पर ही CUET PG 2026 के अंतिम नतीजे तैयार किए जाएंगे। हालांकि, छात्रों को निजी तौर पर यह नहीं बताया जाएगा कि उनकी उठाई गई आपत्ति को एजेंसी ने माना है या नहीं।
कैसे डाउनलोड करें CUET PG 2026 आंसर की?
अगर आपको आंसर की चेक करने में कोई भी परेशानी हो रही है, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
2. होमपेज पर आपको 'CUET PG 2026 Provisional Answer Key' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) जैसी जरूरी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट खुलकर आ जाएगी।
5. आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।
जरूरी हेल्पलाइन और परीक्षा की कुछ खास बातें
बता दें कि CUET (PG) 2026 का यह इम्तिहान देश भर में 6 मार्च से लेकर 30 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किया गया था। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 157 अलग-अलग विषयों के लिए ली गई थी, जिसमें लाखों की तादाद में छात्र शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। अगर किसी छात्र को आंसर की डाउनलोड करने या आपत्ति दर्ज कराने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है, तो वे तुरंत NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी मदद मांग सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


