बच्चा है तू मेरा... परेशान न हो; NTA ने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ स्टाइल में दिया CUET PG 2026 का अपडेट

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी होगी। NTA ने सोशल मीडिया पर धुरंधर स्टाइल में अपडेट देकर छात्रों को भरोसा दिलाया।

बच्चा है तू मेरा... परेशान न हो; NTA ने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ स्टाइल में दिया CUET PG 2026 का अपडेट

CUET PG 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए इंतजार का वक्त थोड़ा लंबा जरूर हो गया है लेकिन इस बार NTA ने इस इंतजार को थोड़ा दिलचस्प बना दिया है। आमतौर पर जहां नोटिस या प्रेस रिलीज के जरिए अपडेट दिया जाता था वहीं इस बार NTA ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और ऐसा अंदाज अपनाया कि छात्र भी मुस्कुरा उठे। एक मजेदार वीडियो के जरिए NTA ने साफ कर दिया कि आंसर की बस आने ही वाली है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए NTA ने आदित्य धर की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी द्वारा निभाया गया अहम किरदार किरदार जमील जमाली के मशहूर डायलॉग को बेहद रोचक तरीके से इस्तेमाल किया है।

NTA का धुरंधर स्टाइल में मैसेज

इस बार NTA ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया जिसमें फिल्म धुरंधर के मशहूर किरदार जमी़ल जमाली का डायलॉग सुनाई देता है। वीडियो में कहा गया, “बच्चा है तू मेरा, परेशान न हो… CUET PG की प्रोविजनल आंसर की जल्दी होगी।” इस अनोखे अंदाज ने छात्रों का ध्यान तुरंत खींचा। साथ ही NTA ने एक मैसेज भी लिखा जिसमें छात्रों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी मेहनत की कद्र है और आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इस तरह का हल्का फुल्का अंदाज पहली बार देखने को मिला जिससे छात्रों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

CUET PG आंसर की क्यों है इतनी जरूरी

CUET PG की प्रोविजनल आंसर की छात्रों के लिए बेहद अहम होती है। इसके जरिए वे अपने दिए गए जवाबों को चेक कर सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका स्कोर कितना बन रहा है। आंसर की में परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां होती हैं जैसे एग्जाम डेट, शिफ्ट, पेपर कोड, प्रश्न आईडी और सही उत्तर। अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह इसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कर सकता है। यही वजह है कि आंसर की का इंतजार हर उम्मीदवार बेसब्री से करता है।

कैसे डाउनलोड करें CUET PG 2026 आंसर की

आंसर की जारी होने के बाद छात्र इसे बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां CUET PG 2026 आंसर की का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्र अपने पेपर कोड और एग्जाम डेट के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद NTA छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी देगा। अगर किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है। इसके लिए छात्रों को हर सवाल के लिए निर्धारित फीस भी जमा करनी पड़ती है। बाद में विशेषज्ञों की टीम इन आपत्तियों की जांच करती है और जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जाता है। फाइनल आंसर की इन्हीं सुधारों के बाद जारी होती है, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

UGC NET आंसर की में हालिया बदलाव

हाल ही में NTA ने UGC NET की फाइनल आंसर की में भी बदलाव किया था। यह बदलाव दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद किया गया। कुछ विषयों में गड़बड़ी सामने आई थी, खासकर इतिहास विषय में। वहां चार सवालों को हटा दिया गया और कुछ में एक से ज्यादा सही उत्तर स्वीकार किए गए। इसके बाद संशोधित रिजल्ट भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे यह साफ होता है कि अगर कोई गलती होती है, तो उसे सुधारा भी जाता है।

कब हुई थी CUET PG 2026 परीक्षा

CUET PG 2026 की परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित मोड में हुई। करीब 21 दिनों तक चले इस एग्जाम में 157 विषय शामिल थे। हर दिन तीन शिफ्ट में परीक्षा ली गई, जिसमें सुबह, दोपहर और शाम के स्लॉट तय किए गए थे। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने के कारण आंसर की और रिजल्ट की प्रक्रिया में थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है।

छात्रों के लिए क्या है जरूरी सलाह

इस समय सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें। सोशल मीडिया पर कई बार अफवाहें भी फैल जाती हैं, इसलिए सही जानकारी के लिए सिर्फ NTA के अपडेट पर भरोसा करना चाहिए। आंसर की जारी होते ही तुरंत उसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों का मिलान करें, ताकि अगर कोई आपत्ति दर्ज करनी हो तो समय रहते किया जा सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।