CUET Dress Code : सीयूईटी यूजी परीक्षा आज से, ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट लिस्ट, एंट्री टाइम समेत 10 जरूरी नियम
CUET UG Dress Code , Guidelines : एनटीए की ओर से आयोजित सीयूईटी यूजी आज 11 मई से शुरू होगी। परीक्षा 31 मई तक होगी। एनटीए ने परीक्षार्थियों को हल्के सफेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

CUET UG Dress Code , Guidelines : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित संयुक्त विवि प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) यूजी आज 11 मई से शुरू होगी। परीक्षा 31 मई तक देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगी। एनटीए ने परीक्षार्थियों को हल्के सफेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर ऊनी कपड़े पहनने की भी अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए भी उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा। एजेंसी ने साफ किया है कि परीक्षार्थी धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र और वस्तुएं पहन सकते हैं। कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की भी अनुमति दी गयी है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) के लिए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा।
15.68 लाख देंगे सीयूईटी परीक्षा
सीयूईटी परीक्षा में 15,68,866 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सीयूईटी यूजी 2026 में इस बार कुल 67 लाख से अधिक परीक्षाएं हो रही हैं। अधिकतर छात्रों ने चार से पांच विषय चुने हैं। अलग-अलग विषय संयोजनों के कारण परीक्षा का दायरा बड़ा हो गया है। बिहार के कई जिलों में परीक्षा होगी। पटना में अधिक केंद्रों पर परीक्षा होगी। एनटीए के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को वहीं फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा, जिसका विवरण आवेदन फॉर्म और एडमिट कार्ड में दर्ज है। जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो आधार कार्ड की फोटो से मेल नहीं खाती थी या जिन्होंने किसी अन्य पहचान पत्र के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।
यहां जानें सीयूईटी यूजी परीक्षा गाइडलाइंस
1. एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाना ज़रूरी
- सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) के साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड, जो ठीक से भरा हुआ हो
- दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो (वही जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म में अपलोड की थीं)
- ओरिजिनल, वैलिड फ़ोटो ID प्रूफ़ — वही ID जो ऑनलाइन एप्लीकेशन के दौरान अपलोड की थी
- ट्रांसपेरेंट बॉल-पॉइंट पेन
- ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल
- डायबिटीज से जुड़ी खाने की चीज़ें (शुगर टैबलेट / केला / सेब / संतरा), अगर जरूरत हो
- PwD / PwBD सर्टिफिकेट, अगर लागू हो
2. सीयूईटी ड्रेस कोड और धार्मिक चीजे
- बेहतर होगा कि सफेद, हल्के कपड़े पहनें। नोटिफिकेशन के मुताबिक पूरी बाजू वाले और भारी कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थी सामान्य जूते, चप्पल या लो-हील फुटवियर पहनें।
- यदि कोई उम्मीदवार सांस्कृतिक या पारंपरिक पोशाक में आता है, तो उसे उचित तलाशी के लिए अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम दो घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
- यदि चिकित्सा या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण ड्रेस कोड में किसी भी तरह के बदलाव की आवश्यकता है, तो एडमिट कार्ड जारी होने से पहले NTA से विशेष स्वीकृति लेनी आवश्यक है
3. जूलरी पहनकर न आएं - किसी भी प्रकार के आभूषण या धातु से बनी वस्तुएं अपने साथ पनहकर लेकर न आएं। कई चेनों वाले और बड़े बड़े बटनों वाले कपड़े न पहनें। पैंट सिंपल पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है।
4. हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कमैरी, मेटेलिक आइटम अपने साथ न लाएं।
5. सन ग्लासेस, घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है।
6. एंट्री टाइम
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें।
7.फोटो वही हो जो आवेदन फॉर्म में हो
पासपोर्ट साइज फोटो: एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो (बिल्कुल वैसा ही जो ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड किया गया था)। इसे परीक्षा केंद्र में उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाएगा।
8. पहचान पत्र के तौर पर क्या लेकर जाएं
- वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof): कोई एक अधिकृत फोटो आईडी (यह ओरिजिनल, वैध और एक्सपायर नहीं होनी चाहिए)। इसमें स्कूल का पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड (फोटो के साथ), ई-आधार (फोटो के साथ), कक्षा 12वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड (फोटो के साथ) या बैंक पासबुक (फोटो के साथ) शामिल हो सकता है
- यदि उम्मीदवार मधुमेह से पीड़ित है, तो उसे अपने साथ शुगर टैबलेट या फल (जैसे केला/सेब/संतरा) ले जाने की अनुमति है।
9. क्या लाना है बैन
स्टेशनरी और पाठ्य सामग्री: कोई भी पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, लॉग टेबल आदि।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।
पहनने वाली और निजी वस्तुएं: कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, बटुआ (Wallet), चश्मा (Goggles), हैंडबैग, बेल्ट, टोपी आदि।
आभूषण: किसी भी प्रकार के आभूषण या धातु से बनी वस्तुएं।
खाने-पीने का सामान: कोई भी खुला या पैक किया हुआ भोजन, पानी की बोतलें आदि।
10. परीक्षा के दौरान रफ कार्य और रफ शीट
- रफ कार्य कहां करें: सभी गणना और लिखने का कार्य केवल परीक्षा केंद्र पर कक्ष/हॉल के अंदर प्रदान की गई रफ शीट पर ही किया जाना चाहिए।
- विवरण लिखना: उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान दी गई प्रत्येक रफ शीट के सबसे ऊपर अपना नाम और आवेदन संख्या लिखना अनिवार्य है।
- रफ शीट सौंपना: परीक्षा पूरी होने पर, हॉल छोड़ने से पहले उम्मीदवारों को अपनी सभी रफ शीट ड्यूटी पर मौजूद निरीक्षक को सौंपनी होंगी।
- रफ शीट को नष्ट करना: निरीक्षक द्वारा एकत्र की गई रफ शीट को परीक्षा समाप्त होने के बाद मशीन द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा।
सीयूईटी यूजी के लिए 15.68 लाख यूनीक कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। यह परीक्षा पूरे देश में 35 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। 9222 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। डीयू, जामिया, बीएचयू, जेएनयू समेत देश के 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्स में इसी एंट्रेंस से दाखिला होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


