CUET UG Cut Off 2026 : डीयू के टॉप कॉलेज, BHU, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्या रह सकती है कटऑफ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2026 में डीयू के शीर्ष कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2026 में 700+ अंक प्राप्त करने की जरूरत हो सकती है। बीए प्रोग्राम, बीए इंगलिश ऑनर्स जैसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेज के लिए भी कटऑफ ज्यादा रह सकती है।

CUET UG Cut Off 2026 : डीयू के टॉप कॉलेज, BHU, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्या रह सकती है कटऑफ

CUET UG Cut Off 2026 Expected : डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित हुई सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से कोर्स वाइज एडमिशन कटऑफ जारी किया जाएगा। वर्ष 2025 में, डीयू के प्रमुख कॉलेजों में बीकॉम, बीए पॉलिटिकल साइंस और बीए इकोनॉमिक्स जैसे प्रोग्राम के लिए सबसे अधिक कटऑफ देखने को मिली थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2026 में डीयू के शीर्ष कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2026 में 700+ अंक प्राप्त करने की जरूरत हो सकती है। बीए प्रोग्राम, बीए इंगलिश ऑनर्स जैसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेज के लिए भी कटऑफ ज्यादा रह सकती है।

सीयूईटी यूजी में कितना स्कोर अच्छा

एक्सपर्ट के मुताबिक सीयूईटी यूजी में 700 और इससे ऊपर के मार्क्स वाले 98-99 पर्सेंटाइल के दायरे में रह सकते हैं। इसे काफी अच्छे मार्क्स माना जाता है। 500 से 650 वाले 90+ पर्सेंटाइल में आ सकते हैं। यह अच्छे मार्क्स माने जाते हैं। 400-600 ( 80+ पर्सेंटाइल) को औसत माना जाता है। 200 से 400 (80 पर्सेंटाइल से कम) अंक को कम स्कोर माना जाता है।

डीयू के नामी कॉलेजों और उनके कोर्सेज की संभावित कटऑफ (पर्सेंटाइल में)

हिंदू कॉलेज

बीए (BA): 99.50-100

बीए ऑनर्स (BA Hons): 99-100

बीएससी (BSc): 97-99

बीएससी ऑनर्स (BSc Hons): 99.00-100

बीकॉम (BCom): 99-100

हंसराज कॉलेज

बीए (BA): 99-100

बीए ऑनर्स (BA Hons): 99-100

बीएससी (BSc): 99-100

बीएससी ऑनर्स (BSc Hons): 99-100

बीकॉम (BCom): 99-100

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स

बीए ऑनर्स: 99-100

बीकॉम: 99-100

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज

बीए: 84-86 - अरबी और अर्थशास्त्र

बीए ऑनर्स: 95-97 - अंग्रेज़ी और अर्थशास्त्र

बीएससी: 95-97 - अंग्रेज़ी और गणित

बीएससी ऑनर्स: 89-90 - राजनीति विज्ञान

बीकॉम: 96-98 - अर्थशास्त्र और गणित

मिरांडा हाउस कॉलेज

बीए: 99.5-100 - बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र

बीए ऑनर्स: 99.75-100 - बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान

बीएससी: 97.33-98 - बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान

बीएससी ऑनर्स: 98.75-99 - बीएससी (ऑनर्स) गणित

बीकॉम: 98.33-99 - बीएससी (ऑनर्स) भौतिक विज्ञान

एसजीटीबी खालसा कॉलेज

बीए: 99-100

बीए ऑनर्स: 99-100

बीएससी: 99-100

बीएससी ऑनर्स: 99-100

बीकॉम: 99-100

लेडी श्री राम कॉलेज

बीए: 99.25-100

बीए ऑनर्स: 98.50-99

बीएससी: 99.25-100

बीएससी ऑनर्स: 98.50-99

बीकॉम: 99.75-100

2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU):

साइंस स्ट्रीम: साइंस वाले बच्चों के लिए कटऑफ 480 मार्क्स के करीब जाने की उम्मीद है।

कटऑफ कितनी रहने की उम्मीद

बीएससी ऑनर्स 440-500 अंक

बीकॉम ऑनर्स - 460-540 अंक

बीए ऑनर्स - 250-340 अंक

बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स - 240-300 अंक

3. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कटऑफ कितनी रहने के आसार

बीकॉम - 410+

इंटीग्रेटेड बीबीए एमबीए -450+

बीसीए - 420+

बीएससी मैथ्स- 410+

बीएससी बायो - 500+

बीए एलएलबी - 540+

GK और करेंट अफेयर्स क्विज में हिस्सा लेकर करें अपनी नॉलेज टेस्ट

यहां देखें डीयू के टॉप 3 कॉलेजों में पिछले वर्ष सीयूईटी की क्या कटऑफ रही थी-

क्या कटऑफ रही थी-

हिंदू कॉलेज की सीयूईटी यूजी 2025 कटऑफ कोर्स वाइज

कोर्स का नामजनरलओबीसीएससीएसटीEWS
बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी863.0249541765.66332718.4189497681.5788386781.1165183
बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र850.3074641701.8419877615.8663302467.2380986734.8932121
बी.ए. (ऑनर्स) इतिहास894.636024849.2886707780.1007055796.6526042839.1443415
बी.ए. (ऑनर्स) भूगोल889.062185839.5556365770.8906445776.0993313845.1359511
बी.ए. (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान925.9798244889.1424772838.260506838.0721064878.3143728
बी.एससी (ऑनर्स) भौतिक विज्ञान503.6651358407.0818242284.1408949176.453626419.6118956
बी.एससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान495.3115235421.6023888315.0210061185.4234174447.200682
बी.एससी (ऑनर्स) वनस्पति विज्ञान634.1643927587.0938152508.2206442492.0611146595.4845665
बी.एससी (ऑनर्स) जूलॉजी660.6505151617.2386946556.2597516492.1293543611.9338763
बी.एससी (ऑनर्स) गणित758.1397196619.3055163507.8695123484.1802148623.2494259

मिरांडा कॉलेज

कोर्स का नामजनरलओबीसीएससीएसटीEWS
बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी885.7628699827.5957115783.1633175785.0079094854.9366646
बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र888.1655407776.0399554705.9676933605.993109807.9570594
बी.ए. (ऑनर्स) इतिहास914.3815781885.8071783834.2829836871.0471651883.1421921
बी.ए. (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान950.5822579922.9031365889.6850432899.1320305920.7809818
बी.कॉम (ऑनर्स)912.2188167843.217532784.0983895735.1002248871.504484
बी.एससी (ऑनर्स) भौतिकी557.263619501.9244557391.0010116266.5040171527.4029732
बी.एससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान537.905726474.6685613386.1242289262.8433381470.718578
बी.एससी (ऑनर्स) वनस्पति विज्ञान656.1191562624.1786929523.8811479522.4556697618.5947013
बी.एससी (ऑनर्स) प्राणी विज्ञान678.439355642.6708861593.1016595531.6225762645.662632
बी.एससी (ऑनर्स) गणित818.3477146709.0147968631.7420628562.830222711.1572734
बी.एससी (ऑनर्स) सांख्यिकी848.633302731.665072620.1348299467.3719866730.4380325

3. हंसराज कॉलेज

पाठ्यक्रम (Course)जनरलओबीसीएससीएसटीEWS
बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र864.5004621721.9032409642.6301129502.8714709770.3267612
बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी851.113423770.6624674715.6246694690.6349734777.7978908
बी.ए. (ऑनर्स) इतिहास875.0123017832.3329235777.5884143779.1791537844.6929111
बी.कॉम (ऑनर्स)901.71218828.5794476764.0232709.0878191860.7656857
बी.एससी (ऑनर्स) नृविज्ञान601.823311535.996529483.2461385441.8810018515.5776387
बी.एससी (ऑनर्स) वनस्पति विज्ञान621.1446785570.3807199483.8675094456.2821479581.6044488
बी.एससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान495.4426223432.8771872352.1144898221.6853051447.8674861
बी.एससी (ऑनर्स) कंप्यूटर विज्ञान784.3540376688.6638709638.2804158487.253636741.103028
बी.एससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स505.371678420.4004827328.0920959237.863872455.2626482
बी.एससी (ऑनर्स) भूविज्ञान594.1342106514.4679725422.5458249397.8933132498.1677528
बी.एससी (ऑनर्स) गणित787.7200634662.4287494572.9585957483.7128854654.4383627
बी.एससी (ऑनर्स) भौतिक विज्ञान528.5707723457.5894765377.0676482220.2381012472.8110212
बी.एससी (ऑनर्स) प्राणी विज्ञान643.6225721609.8507054534.7659025486.2714769624.219674

सीयूईटी यूजी 2026 की मुख्य परीक्षाएं 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों की वजह से कुछ स्टूडेंट्स के लिए 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी करानी पड़ीं। परीक्षा खत्म होने के बाद NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों को 11 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था। अब छात्रों को फाइनल आंसर-की और मुख्य रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो किसी भी वक्त आ सकता है।

अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

जब रिजल्ट घोषित होगा, तब आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिख रहे "CUET UG Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।

कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू के बेस्ट कॉलेज, BHU, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्या रह सकती है कटऑफ