CTET 2026: कभी भी जारी हो सकती सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप, जानें परीक्षा का पैटर्न और डाउनलोड का तारीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी मिलेगी, जहां उसका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाएगा। इस जानकारी से अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलेगी।

ctet september 2026 exam city slip release soon check exam pattern download steps
CTET सितंबर 2026 से जुड़ी अपडेट्स

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर सकता है। स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने से अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इसके आधार पर उम्मीदवार परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बना सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा के दिन से जुड़ी जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

कब होगी CTET सितंबर 2026 परीक्षा

CTET सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

CTET का पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं। पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है।

CTET एग्जाम सिटी स्लिप में क्या जानकारी मिलेगा?

बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी मिलेगी, जहां उसका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाएगा। इस जानकारी से अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता होना जरूरी नहीं है। सटीक परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

CTET सितंबर 2026 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर CTET सितंबर 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।

अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

डिटेल्स सबमिट करने के बाद सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CTET सितंबर 2026 एग्जाम पैटर्न

CTET परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र कुल 150 अंकों का होगा।

पेपर 1

पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगा। इसमें निम्न विषय शामिल होंगे:

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

गणित

पर्यावरण अध्ययन

भाषा 1

भाषा 2

पेपर 2

पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा। इसमें नीचे दी गई विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

भाषा 1

भाषा 2

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर

अभ्यर्थियों के लिए यह समझना जरूरी है कि CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी होता है। इसलिए सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CTET से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CTET 2026: कभी भी जारी हो सकती सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप, जानें परीक्षा का पैटर्न