सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो ओपन, 18 जून तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ctet september 2026 correction window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है।

सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो ओपन, 18 जून तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है। अगर आपने भी सीटीईटीस सितंबर 2026 के लिए आवदेन किया है और आवदेन के दौरान अप्लीकेशन फॉर्म में गलतियां हो गई हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि यह करेक्शन विंडो 18 जून 2026 तक खुली रहेगी।

किन चीजों में कर सकते हैं बदलाव

सीबीएसई की जारी नोटिस के मुताबिक, सीटीईटी का 22वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। पहले ही बताया गया था कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपने आवेदन विवरण में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा। ऑनलाइन करेक्शन की सुविधा 15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक उपलब्ध है। इस दौरान उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरण और चुने गए कोर्स या पेपर में बदलाव कर सकते हैं। 18 जून के बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CTET September 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?

सीटीईटी सितंबर 2026 के आवेदकों को सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

यहां होम पेज पर दिए गए CTET September 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।

आपका आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें जहां जरूरत हो, वहां सुधार करें।

सभी बदलाव करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

सीटीईटी परीक्षा में कितने पेपर होंगे

सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे— पेपर-II और पेपर-I। पेपर-II का आयोजन सुबह की पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि पेपर-I शाम की पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

उम्मीदवारों को पेपर-II के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर-I के लिए दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। यानी परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी पेपर-II के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद या पेपर-I के लिए दोपहर 2:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्या है सीटीईटी परीक्षा

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर-1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।