CTET September 2026 : सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से, एग्जाम सिटी नहीं चुन सकेंगे, परीक्षा समेत अहम तिथियां

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CTET September 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) ने सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आज 11 मई से ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। सीटीईटी परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी।

CTET September 2026 : सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से,  एग्जाम सिटी नहीं चुन सकेंगे, परीक्षा समेत अहम तिथियां

CTET September 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) ने सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आज 11 मई 2026 से ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस बार सीटीईटी अभ्यर्थी अपना परीक्षा शहर नहीं चुन सकेंगे। उनके परीक्षा शहर रेंडम बेसिस पर अलॉट किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट https://ctet.nic.in तथा CBSE वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

परीक्षा शहर नहीं चुन सकेंगे

आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई विकल्प या प्रावधान नहीं है। CBSE द्वारा उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का आवंटन रेंडम बेसिस पर किया जाएगा। परीक्षा शहर बदलने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा

सीटीईटी सितंबर 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 11.05.2026।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10.06.2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10.06.2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) (डेबिट/क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से)।

आवेदन में ऑनलाइन सुधार (Correction Window): 15.06.2026 से 18.06.2026 तक।

प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड: परीक्षा के दिन से ठीक दो दिन पूर्व।

परीक्षा की तिथि: 06-09-2026 (रविवार)। (यदि अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती है, तो परीक्षा 05 सितंबर 2026, शनिवार को भी आयोजित की जा सकती है)।

परिणाम की घोषणा: अक्टूबर 2026 के अंत तक (संभावित)

सेवारत टीचरों के लिए सीटीईटी पास अनिवार्य, लाखों शिक्षकों की नौकरी पर तलवार

टीचरों को नौकरी में बने रहने या प्रमोशन पाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश भर के हजारों प्राइमरी शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। यूपी, झारखंड, एमपी व राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे लाखों शिक्षक हैं जो बगैर टीईटी पास किए वर्षों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। अब इन टीचरों को 2 साल ( सितंबर 2025 - कोर्ट के फैसले की तिथि से ) में टीईटी पास करना ही होगा वरना या तो इन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर इन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। इस कड़े फैसले से सिर्फ उन्हें छूट मिलेगी जिनकी नौकरी 5 साल की बची है। लेकिन इन्हें भी अगर प्रमोशन चाहिए तो टीईटी पास करना ही पड़ेगा। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किेए जाने के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु व यूपी समेत कई राज्य पुनर्विचार याचिका दायर कर चुके हैं।

क्या हैं योग्यता नियम

क्या है सीटीईटी पेपर-1 ( पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन योग्यता ( CTET Paper - 1 Eligibility )

- 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन

या

50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed

या

50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)

क्या है सीटीईटी पेपर-2 ( छठी कक्षा से 8वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन योग्यता ( CTET Paper - 1 Eligibility )

ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed.

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड (स्पेशल एजुकेशन)

कितने होने चाहिए न्यूनतम मार्क्स

सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है।

CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स - जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) आने चाहिए।

क्या है सीटीईटी परीक्षा , कहां मिलती है नौकरी

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीटीईटी फरवरी 2026 में 75 फीसदी फेल

सीटीईटी फरवरी 2026 सत्र में कुल 23 लाख 24 हजार 625 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षार्थी पेपर एक और पेपर दो की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से केवल 5,97,061 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। सफलता का प्रतिशत 25.68% रहा। पेपर-दो (कक्षा 6-8) में कुल 1867428 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 3,46,738 ही उत्तीर्ण हो सके। इस पेपर के लिए मात्र 18.56% ही अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं, पेपर-एक (कक्षा 1-5) का परिणाम थोड़ा बेहतर रहा। इस पेपर में 10,65,410 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3,58,937 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।