CTET Postponed : सीटीईटी परीक्षा स्थगित, फिर से दिया गया आवेदन का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CTET Postponed : सीबीएसई ने 6 सितंबर को आयोजित होने वाली सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीटीईटी के आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी है।

CTET FEBRUARY 2026
CTET FEBRUARY 2026

CTET Postponed : सीबीएसई ने 6 सितंबर को आयोजित होने वाली सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) सितंबर 2026 के आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET की योग्यता हासिल करने के लिए उचित और पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। इसी के मद्देनजर जो पात्र उम्मीदवार पहले CTET के लिए आवेदन नहीं कर सके, उन्हें एक और मौका दिया गया है। एप्लाई करने से चूके उम्मीदवार अब 1 सितंबर 2026 तक ctet.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाबत नोटिस जारी कर दिया गया है।

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा, ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन करता रहा है। अब तक CTET के कुल 21 संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। CTET के 21वें संस्करण का परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। 8 मई 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, CTET के 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक चली थी। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सिविल अपील संख्या 1385/2025 में समीक्षा याचिका (सिविल) डायरी संख्या 53434/2025 में दिए गए अपने फैसले में पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET योग्यता हासिल करने की वैधानिक आवश्यकता पूरी करने के लिए उचित अवसर दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उपरोक्त निर्णय और उम्मीदवारों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, उन सभी पात्र उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर देने का निर्णय लिया गया है, जो पहले आवेदन अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 25 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक दोबारा खोला जा रहा है।’

दोबारा एप्लाई करने की जरूरत नहीं, नई परीक्षा तिथि बाद में

नोटिस में आगे कहा गया कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन पूरा करके जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। CTET के 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तिथि आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद घोषित की जाएगी।

क्या लाखों शिक्षक बचा पाएंगे अपनी नौकरी, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य

टीचरों को नौकरी में बने रहने या प्रमोशन पाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश भर के हजारों प्राइमरी शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। यूपी, झारखंड, एमपी व राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे लाखों शिक्षक हैं जो बगैर टीईटी पास किए वर्षों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। अब इन टीचरों को 31 अगस्त 2028 में टीईटी पास करना ही होगा वरना या तो इन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर इन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। इस कड़े फैसले से सिर्फ उन्हें छूट मिलेगी जिनकी नौकरी 5 साल की बची है। लेकिन इन्हें भी अगर प्रमोशन चाहिए तो टीईटी पास करना ही पड़ेगा। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ यूपी समेत कई राज्य पुनर्विचार याचिका दायर कर चुके हैं। यूपी में 1.86 लाख शिक्षकों के सामने नौकरी का संकट है। हजारों शिक्षकों के पास तो टीईटी में बैठने की पात्रता ही नहीं है क्योंकि वे ग्रेजुएट ही नहीं हैं।

कितने होने चाहिए न्यूनतम मार्क्स

सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है।

CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स - जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) आने चाहिए।

क्या है सीटीईटी परीक्षा , कहां मिलती है नौकरी

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीटीईटी परीक्षा स्थगित, फिर से दिया गया आवेदन का मौका