Hindi Newsकरियर न्यूज़CTET notification not clearly mention Special BTC confusion among BEd teachers candidates letter written
CTET : सीटीईटी में विशिष्ट बीटीसी का साफ जिक्र नहीं, सेवारत बीएड वाले कंफ्यूज, लिखा पत्र

CTET : सीटीईटी में विशिष्ट बीटीसी का साफ जिक्र नहीं, सेवारत बीएड वाले कंफ्यूज, लिखा पत्र

संक्षेप:

सीटीईटी 2026 के पेपर-1 के आवेदन में छह माह के विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण का स्पष्ट उल्लेख न होने से सेवारत बीएड अर्हताधारी अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। इसी को लेकर परीक्षा नियामक ने निदेशक एससीईआरटी को पत्र लिख मार्गदर्शन मांगा है।

Dec 16, 2025 06:01 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 के पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 तक) के ऑनलाइन आवेदन में छह माह के विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण का स्पष्ट उल्लेख न होने से सेवारत बीएड अर्हताधारी अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। इसी को लेकर सचिव, परीक्षा नियामक ने निदेशक एससीईआरटी को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन में निर्धारित योग्यता कॉलम में छह माह के विशिष्ट बीटीसी पाठ्यक्रम का विकल्प न होने के कारण संबंधित अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार की ओर से बीएड एवं छह माह के विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण अर्हताधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित कराए जाने अथवा उत्तीर्ण किए जाने के संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के संदर्भ में निदेशक एससीईआरटी से मार्गदर्शन मांगा गया है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की विसंगति या विधिक कार्यवाही की स्थिति उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें:सीटीईटी में आवेदन को 10 साल बाद मांगे अंक, BTC मार्क्स उपलब्ध करवाएंगे जाएंगे

ब्रिज कोर्स के लिए आदेश जारी, एक बार मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा संचालित छह माह के ब्रिज कोर्स को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार, यदि कोई शिक्षक ब्रिज कोर्स में प्रतिभाग नहीं करता है या निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोर्स पूरा करने में असफल रहता है, तो उसकी नियुक्ति को अमान्य माना जाएगा। इसके लिए संबंधित शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होगा। ब्रिज कोर्स के लिए 25 हजार रुपये शुल्क तय किया गया है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में लगभग 30 हजार बीएड डिग्रीधारक शिक्षक हैं, जिन्हें यह ब्रिज कोर्स अनिवार्य रूप से करना होगा। एनआईओएस की ओर से ब्रिज कोर्स में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। शिक्षक अपना पंजीकरण http://bridge.nios.ac.in वेबसाइट पर कर सकते हैं। पंजीकरण से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए शिक्षक bridgesupport@nios.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित शिक्षकों का पंजीकरण समय रहते सुनिश्चित कराएं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।