Hindi Newsकरियर न्यूज़ctet february 2026 exam city slip released cbse ctet city intimation slip download process exam date shift details
CTET February 2026: सीटीईटी फरवरी एग्जाम का सिटी स्लिप जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

CTET February 2026: सीटीईटी फरवरी एग्जाम का सिटी स्लिप जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

संक्षेप:

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के लिए सीबीएसई ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जानिए डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी जानकारी।

Jan 23, 2026 06:29 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CTET February 2026: शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा को लेकर अहम कदम उठाते हुए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार पहले से यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि यात्रा और ठहरने की योजना समय रहते बनाई जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

CTET February 2026: सीटीईटी फरवरी 2026 सिटी स्लिप जारी

सीबीएसई ने 23 जनवरी को सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। जिन उम्मीदवारों ने समय पर आवेदन किया था, वे अब ctet.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि यह केवल एग्जाम सिटी स्लिप है, इसे एडमिट कार्ड न समझें। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देना है।

CTET February 2026: लॉगिन के लिए क्या चाहिए

सीटीईटी सिटी स्लिप देखने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करना होगा।

CTET February 2026: सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -

स्टेप 1: सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “CTET Exam City Slip 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नए पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी।

स्टेप 6: विवरण ध्यान से जांचें और स्लिप डाउनलोड कर लें।

स्टेप 7: भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

CTET February 2026: सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में फर्क समझें

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं। सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर का नाम होता है, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता इसमें नहीं दिया जाता। गौरतलब है कि सीबीएसई परीक्षा से लगभग तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। बोर्ड पहले से एडमिट कार्ड इसलिए जारी नहीं करता, ताकि परीक्षा केंद्र की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।