CTET Feb 2026 Result: खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द जारी आने वाले हैं नतीजे; क्या है पासिंग क्राइटेरिया

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

CTET Feb 2026 Result: सीबीएसई जल्द ही सीटेट (CTET) फरवरी 2026 के नतीजे घोषित करने वाला है।  कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का पूरा तरीका यहां जानें।

CTET Feb 2026 Result: खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द जारी आने वाले हैं नतीजे; क्या है पासिंग क्राइटेरिया

CTET Feb 2026 Result: शिक्षक बनने की राह देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के नतीजों का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बेसब्री से यह जानने को उत्सुक हैं कि उनका भविष्य किस करवट बैठने वाला है।

परीक्षा से नतीजों तक का सफर

सीबीएसई ने इस बार परीक्षा का आयोजन बेहद सुव्यवस्थित तरीके से किया था। फरवरी के बीच उम्मीदवारों ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा संपन्न होने के बाद, बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था, ताकि किसी भी तकनीकी या तथ्यात्मक त्रुटि को सुधारा जा सके। अब जब आपत्तियों के निपटारे का समय पूरा हो चुका है, तो सबकी नजरें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। जानकारों और बोर्ड के संकेतों की मानें तो सीटेट फरवरी 2026 का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है।

पासिंग मार्क्स: सफलता के लिए कितने अंक जरूरी?

CTET की परीक्षा में बैठने वाले हर उम्मीदवार के मन में जो सबसे बड़ा क्वालीफाइंग मार्क्स का होता है। चूंकि यह एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसमें एक निश्चित स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य है।

सामान्य श्रेणी: जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60% अंक हासिल करने होंगे। यानी 150 अंकों के पेपर में आपको कम से कम 90 अंक लाने जरूरी हैं।

आरक्षित श्रेणियां : बोर्ड ने सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की रियायत दी है। इन श्रेणियों के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% अंक (यानी 150 में से लगभग 82.5 अंक) प्राप्त करने होंगे।

CTET Feb 2026 Result: स्कोरकार्ड में क्या क्या होगा दर्ज

जब उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करेंगे, तो उनके स्कोरकार्ड में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता पिता का नाम और उनकी कैटेगरी स्पष्ट रूप से लिखी होगी। इसके अलावा, पेपर 1 और पेपर 2 में प्राप्त अनुभाग वार अंक और कुल प्राप्त अंकों का विवरण दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा जारी किया गया सीटेट सर्टिफिकेट सात साल के लिए वैध होता है। इस अवधि के दौरान, योग्य उम्मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और आर्मी स्कूलों में निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, कई राज्य सरकारें और प्राइवेट स्कूल भी सीटेट क्वालिफाइड शिक्षकों को प्राथमिकता देते हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण मानकों को बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध "Login: CTET Feb 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

5. इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।