Hindi Newsकरियर न्यूज़CTET application marks requested after 10 years NCTE order special BTC deled program must available to teachers
CTET में आवेदन को 10 साल बाद मांगे अंक, विशिष्ट BTC के मार्क्स शिक्षकों को उपलब्ध करवाएंगे जाएंगे

CTET में आवेदन को 10 साल बाद मांगे अंक, विशिष्ट BTC के मार्क्स शिक्षकों को उपलब्ध करवाएंगे जाएंगे

संक्षेप:

एससीईआरटी ने परीक्षा नियामक से कहा है कि सीटीईटी में आवेदन के लिए शिक्षकों को विशिष्ट बीटीसी के पूर्णांक-प्राप्तांक उपलब्ध कराने के संबंध में सभी डायट को निर्देशित करें।

Dec 13, 2025 06:38 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों को एक दशक पहले पास की गई परीक्षा के अंकों की याद आने लगी है। सर्वोच्च न्यायालय ने सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए सभी शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य माना है। भले ही उनकी नियुक्ति 2010 में आरटीई लागू होने के पहले हुई हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के आवेदन शुरू होने से शिक्षकों में हलचल बढ़ गई है। समस्या यह है कि प्राथमिक स्तर की सीटीईटी के आवेदन में दो वर्षीय डिप्लोमा के प्राप्तांक-पूर्णांक भरना है जिसके चलते बीएड के आधार पर प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त शिक्षक आवेदन नहीं कर पा रहे क्योंकि वह डिग्री कोर्स है। ऐसे में ये शिक्षक विशिष्ट बीटीसी के प्राप्तांक-पूर्णांक जारी करने का अनुरोध कर रहे हैं।

शिक्षकों के अनुरोध पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ के निदेशक गणेश कुमार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी को पत्र लिखा है कि सीटीईटी में आवेदन के लिए शिक्षकों को विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के पूर्णांक-प्राप्तांक उपलब्ध कराने के संबंध में सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को निर्देशित करने का कष्ट करें। एनसीटीई से मान्यता प्राप्त विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण 1999 से 2014 के बीच कराया गया है। जानकारों की मानें तो विशिष्ट बीटीसी के आधार पर सीटीईटी के आवेदन मान्य नहीं है। यही नहीं अब तक एनसीटीई, केंद्र या राज्य सरकार ने भी इस संबंध में अफसरों को कोई निर्देश नहीं दिए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।