
CTET Admit Card : जारी होने वाला है सीटीईटी एडमिट कार्ड, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
CTET February 2026 Admit Card : सीटीईटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET February 2026 Admit Card : सीटीईटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीटीईटी एडमिट कार्ड 2 दिन पहले जारी होने हैं। पहले सीटीईटी एडमिट कार्ड 6 फरवरी को जारी होने की उम्मीद थी क्योंकि परीक्षा तिथि 8 फरवरी तय थी। लेकिन अब परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी को होगी। इसका मतलब है कि जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 7 फरवरी को तय हुआ है, उनके एडमिट कार्ड आज 5 फरवरी को आने के पूरे आसार हैं। जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 8 को है, उनके एडमिट कार्ड संभवत: 6 फरवरी को ही आएंगे।
CTET Admit Card February 2026: कैसे डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक को खोलें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- लॉगिन विंडो पर अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
इस बार सीटीईटी में दिखेगा अलग नजारा
सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जब 7 व 8 फरवरी 2026 को होगी, तब पिछले कुछ सालों से अलग नजारा दिखाई देगा। वजह इस बार अभ्यर्थियों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा होगी। सेवारत शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य होने से इस बार रिकॉर्ड 25 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं।
टीचरों को नौकरी में बने रहने या प्रमोशन पाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश भर के हजारों प्राइमरी शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। यूपी, झारखंड, एमपी व राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे लाखों शिक्षक हैं जो बगैर टीईटी पास किए वर्षों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। अब इन टीचरों को 2 साल में टीईटी पास करना ही होगा वरना या तो इन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर इन्हें जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। इस कड़े फैसले से सिर्फ उन्हें छूट मिलेगी जिनकी नौकरी 5 साल की बची है। लेकिन इन्हें भी अगर प्रमोशन चाहिए तो टीईटी पास करना ही पड़ेगा। अब बगैर टीईटी वाले लाखों टीचरों ने सीटीईटी के लिए आवेदन किया है।
फुल शेड्यूल
7 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। आठ फरवरी को भी यही क्रम दोहराया जाएगा। सीबीएसई ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा है। यानी पेपर-2 में सुबह 7.30 बजे रिपोर्ट करना होगा जबकि पेपर-1 में दोपहर 12.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
एग्जाम सिटी हो चुकी है जारी
सीटीईटी परीक्षा शहर की जानकारी दी जा चुकी है। परीक्षार्थी एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न मानें। एडमिट कार्ड से अभ्यर्थियों को उनके एग्जाम सेंटर का नाम व पता चलेगा।
कितने होने चाहिए न्यूनतम मार्क्स
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है।
CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स - जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत ) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी ) आने चाहिए।
सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




