Hindi Newsकरियर न्यूज़ctet 2026 official notification out cbse february exam date eligibility syllabus application process details hindi
CTET 2026 का बजा बिगुल, टीचर बनने का सपना देखने वाले यहां जानें योग्यता, सिलेबस, परीक्षा का पैटर्न

CTET 2026 का बजा बिगुल, टीचर बनने का सपना देखने वाले यहां जानें योग्यता, सिलेबस, परीक्षा का पैटर्न

संक्षेप:

CBSE ने CTET फरवरी 2026 सेशन का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्ट में। योग्यता, सिलेबस, पैटर्न और आवेदन गाइड यहां पढ़ें।

Nov 27, 2025 07:06 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ctet 2026 official notification out : टीचर बनने का सपना देखने वालों के लिए इस साल का सबसे बड़ा मौके वाला दिन आ गया है। CBSE ने आखिरकार CTET फरवरी 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, और अब देशभर के लाखों इच्छुक उम्मीदवार अपनी टीचिंग जर्नी को हकीकत में बदलने का फॉर्मल रास्ता पा चुके हैं। वेबसाइट ctet.nic.in पर नोटिफिकेशन लाइव है। आइए जानते हैं इस परीक्षा के लिए पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी हर अहम जानकारियां।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

CTET 2026: कौन दे सकता है परीक्षा?

यह परीक्षा खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने का सपना रखते हैं। चाहे लक्ष्य KVS हो, NVS हो या फिर कोई प्राइवेट स्कूल CTET क्वालिफाई करना अनिवार्य पात्रता शर्त मानी जाती है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 है, यानी उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए सीमित समय है, इसलिए जल्द प्रक्रिया पूरी करना फायदे का सौदा होगा।

CTET परीक्षा क्या है?

CTET यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, CBSE द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के स्कूलों में योग्य, प्रशिक्षित और दक्ष शिक्षक ही पढ़ाएं। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होती है और इसे पास करने के बाद उम्मीदवार सरकारी तथा निजी दोनों प्रकार के स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि CTET पास होना नौकरी की गारंटी नहीं देता, लेकिन यह पात्रता पाने के लिए आवश्यक आधार प्रदान करता है।

क्या है CTET पेपर का पैटर्न?

CTET में दो अलग-अलग पेपर शामिल होते हैं पेपर-I कक्षा 1 से 5 तक के लिए और पेपर-II कक्षा 6 से 8 के लिए। पेपर-I के लिए उम्मीदवार को 12वीं के साथ 2-वर्षीय D.El.Ed या B.El.Ed जैसी योग्यता की आवश्यकता होती है, जबकि पेपर-II के लिए स्नातक के साथ B.Ed या 4-वर्षीय BA/B.Sc.Ed मांगी जाती है। दोनों पेपर की अवधि ढाई घंटे होती है, कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इनमें से कोई भी प्रश्न गलत होने पर अंक नहीं कटते क्योंकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

CTET पास करने का कटऑफ

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि OBC, SC और ST वर्ग के लिए लगभग 55% यानी 82.5 अंक पर्याप्त माने जाते हैं। पेपर-I में मुख्य रूप से चाइल्ड साइकोलॉजी, भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय शामिल होते हैं, वहीं पेपर-II में बाल विकास, भाषाई दक्षता, गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं।

CTET के लिए तैयारी कब शुरू करें?

CTET की तैयारी 2 से 4 महीनों में प्रभावी रूप से की जा सकती है यदि उम्मीदवार नियमित अध्ययन करें, पेडागॉजी की मजबूत समझ विकसित करें, NCERT पुस्तकों को बेस बनाएं और नियमित अंतराल पर मॉक टेस्ट दें। समय पर तैयारी शुरू कर दी जाए तो परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करना पूरी तरह संभव है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।