CTET 2026: पहली बार में ही क्लियर होगी CTET परीक्षा! बस आज से अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CTET Tips 2026: टीचर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए CTET 2026 परीक्षा को पहली बार में पास करने की सही स्ट्रैटिजी यहां जानें। सीटीईटी में बेहतर स्कोर पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। 

CTET Preparation Guide 2026

CTET Preparation Guide 2026: देश के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की चाह रखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी (CTET) परीक्षा को पास करना सबसे पहला और जरूरी कदम होता है। सीटीईटी परीक्षा को पहले ही प्रयास में न केवल पास करने, बल्कि एक शानदार स्कोर लाने के लिए एक स्पेशल स्ट्रैटिजी गाइड साझा की गई है। कई छात्र सही स्ट्रैटिजी न होने के कारण बार-बार परीक्षा देने के बाद भी क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाते। अगर आप भी इस बार परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स को अपनाकर पहली बार में ही सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

आइए जानते हैं परीक्षा क्रैक करने के वो आसान मूलमंत्र जो हर छात्र के लिए समझना जरूरी है:

1. परीक्षा के पैटर्न को समझें (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)

तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा के पैटर्न को जानना आवश्यक है। सीटीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। इन्हें हल करने के लिए आपको 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) का समय मिलता है, यानी हर प्रश्न के लिए ठीक 1 मिनट। इस परीक्षा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसलिए परीक्षा में एक भी सवाल छोड़ कर आने की गलती न करें।

2. चाइल्ड डेवल्पमेंट (CDP) सेक्शन पर ध्यान

सीटीईटी परीक्षा को पास कराने में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी (CDP) का रोल सबसे बड़ा होता है। यह सेक्शन अकेले मुख्य रूप से 30 अंकों का तो होता ही है, साथ ही गणित, पर्यावरण अध्ययन (EVS) और भाषा जैसे अन्य विषयों में भी लगभग 50% प्रश्न पेडागॉजी से ही जुड़े होते हैं। पेडागॉजी की तैयारी के लिए रट्टा मारने के बजाय समझने पर ध्यान दें। परीक्षा में जीन पियाजे, कोहलबर्ग और लेव वाइगोत्सकी के सिद्धांतों से हर साल सवाल आते हैं, इसलिए इन्हें अच्छी तरह से दोहरा लें।

3. NCERT किताबें हैं सबसे ज्यादा मददगार

इधर-उधर की भारी-भरकम किताबों में समय गंवाने के बजाय कक्षा 1 से 8वीं तक की एनसीईआरटी (NCERT) किताबों को अपना सच्चा दोस्त बनाएं। पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए कक्षा 3 से 5 की पर्यावरण और गणित की NCERT किताबें पढ़ें। वहीं पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए अपने चुने गए विषय (विज्ञान/गणित या सामाजिक विज्ञान) के अनुसार कक्षा 6 से 8वीं की NCERT की किताबों को अच्छे से पढ़ें।

4. भाषा (लेंग्वेज) के सेक्शन को न करें नजरअंदाज

अक्सर छात्र गणित या साइंस के चक्कर में भाषा-1 और भाषा-2 (जैसे हिंदी और अंग्रेजी) को पढ़ना छोड़ देते हैं। याद रखें, दोनों भाषाएं मिलकर कुल 60 अंक दिलाती हैं। गद्यांश और पद्यांश का नियमित अभ्यास करके आप इन दोनों विषयों में बहुत ही आसानी से पूरे अंक बटोर सकते हैं।

5. प्रीवियस ईयर पेपर्स (PYQ) और मॉक टेस्ट का जादू

सीटीईटी परीक्षा को पास करने का सबसे अचूक नुस्खा है—पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQ) को हल करना। इससे आपको यह समझ आ जाएगा कि सीबीएसई (CBSE) किस तरह के सवाल पूछता है। परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले ओएमआर (OMR) शीट की कॉपी निकालकर टाइमर के साथ मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करें, ताकि परीक्षा हॉल में समय की कमी महसूस न हो।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।