CTET 2026 : सीटीईटी में बिहार और झारखंड के युवाओं के लिए गुड न्यूज, शिक्षक बनना होगा आसान
सीटीईटी में पहली बार मैथिली और संथाली भाषा को भी शामिल किया गया है। इससे अब मैथिली भाषी और संथाली भाषी अभ्यर्थियों को परीक्षा में मातृभाषा चुनने का मौका मिल गया है। इस फैसले बिहार और झारखंड के युवाओं को शिक्षक बनने में आसानी होगी।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में पहली बार मैथिली और संथाली भाषा को भी शामिल किया गया है। इससे अब मैथिली भाषी और संथाली भाषी अभ्यर्थियों को परीक्षा में मातृभाषा चुनने का मौका मिल गया है। मैथिली और संथाली भाषी बिहार और झारखंड में बड़ी तादाद हैं। इस फैसले बिहार और झारखंड के युवाओं को शिक्षक बनने में आसानी होगी। आपको केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छह सितंबर को होने वाली परीक्षा के 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है।
सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून है। रिक्तियों में मैथिली भाषा के लिए कोड 25 अंकित है। आवेदन में त्रुटि का ऑनलाइन सुधार 15 जून से 18 जून तक किया जा सकता है। परीक्षा के दो दिन पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम अक्टूबर के अंत तक आएंगे। पोर्टल पर परीक्षा का शहर चुनने का कोई प्रावधान नहीं है। केंद्र का आवंटन सीबीएसई करेगा। पेपर एक और पेपर दो की यह परीक्षा देशभर के 132 केंद्रों पर होगी। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सीटेट में मैथिली को शामिल करने पर कहा कि इससे मैथिली भाषी छात्र-छात्राओं को शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होगा।
अब सीटीईटी 20 की बजाय 27 भाषाओं में होगी
सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा 20 की बजाय 27 भाषाओं में होगी। यानी 7 भाषाओं को और जोड़ा गया है। सितंबर 2026 की परीक्षा में फरवरी वाली सभी 20 भाषाओं को बरकरार रखा गया है और 7 अतिरिक्त नई भाषाओं को सूची में जोड़ा गया है।
पहले से मौजूद 20 भाषाएं: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिज़ो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, तिब्बती और उर्दू।
7 नई जोड़ी गई भाषाएं: बोडो , डोगरी , कश्मीरी , कोंकणी , मैथिली , संथाली , सिंधी
इस बार नहीं मिलेगा एग्जाम सिटी चुनने का ऑप्शन
इस बार सीटीईटी का फॉर्म भरते समय आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई विकल्प या प्रावधान नहीं है। CBSE द्वारा उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का आवंटन रेंडम बेसिस पर किया जाएगा। परीक्षा शहर बदलने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा
सीटीईटी सितंबर 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 11.05.2026।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10.06.2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)।
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10.06.2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) (डेबिट/क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से)।
आवेदन में ऑनलाइन सुधार (Correction Window): 15.06.2026 से 18.06.2026 तक।
प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड: परीक्षा के दिन से ठीक दो दिन पूर्व।
परीक्षा की तिथि: 06-09-2026 (रविवार)। (यदि अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती है, तो परीक्षा 05 सितंबर 2026, शनिवार को भी आयोजित की जा सकती है)।
परिणाम की घोषणा: अक्टूबर 2026 के अंत तक (संभावित)
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


