CTET 2026: कब जारी होगा सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, 6 सिंतबर को है एग्जाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET सितंबर 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

ctet 2026 exam city slip admit card release date september 6 exam
सीटेट 2026 अपडेट्स

सीटेट सिंतबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों को अब उनके एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में ताजा अपडेट यही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET सितंबर 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अभ्यार्थियों से अपील है कि वो किसी भी ताजा अपडेट के लिए ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।

CTET सितंबर 2026 परीक्षा की शिफ्ट

आपको बता दें कि 6 सितंबर 2026 को CTET सितंबर 2026 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पेपर 1: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

CTET सितंबर 2026 सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से CTET सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

4. डिटेल्स सबमिट करने के बाद सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

5. सिटी स्लिप चेक करें और इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

CTET 2026 सिटी स्लिप में क्या होगा?

CTET सितंबर 2026 की सिटी स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी दी जाएगी, जहां उसका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। इससे उम्मीदवार परीक्षा से पहले यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकेंगे।

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि CTET एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप अलग-अलग दस्तावेज हैं। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा के दिन से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

CTET सितंबर 2026 एडमिट कार्ड में क्या होगा?

CTET एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा दिवस के निर्देश, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो और हस्ताक्षर समेत अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

जैसा कि सीटेट सितंबर 2026 की परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होगी। ऐसे में एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 या 3 दिन पहले जारी करने की संभावना है।

CTET सितंबर 2026 परीक्षा पैटर्न

CTET परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं।

पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा। इसमें ये विषय शामिल होंगे:

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

गणित

पर्यावरण अध्ययन

भाषा 1

भाषा 2

पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा। इसमें शामिल होंगे:

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

भाषा 1

भाषा 2

गणित एवं विज्ञान या

सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CTET 2026: कब जारी होगा सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप, 6 सिंतबर को है परीक्षा