CTET 2026 Answer Key: सीटीईटी 2026 आंसर की जल्द जारी होगी, गलत लगे सवाल तो ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Feb 12, 2026 10:44 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ctet 2026 answer key: 7-8 फरवरी को हुई परीक्षा के बाद अब ctet.nic.in पर प्रोविजनल आंसर की का अपडेट कभी भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार अपने जवाब मिलाने की तैयारी में हैं।

CTET 2026 Answer Key: सीटीईटी 2026 आंसर की जल्द जारी होगी, गलत लगे सवाल तो ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

ctet 2026 answer key: देशभर में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अब अगला अहम पड़ाव आने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है और अब उम्मीदवारों की नजरें प्रोविजनल आंसर की पर टिकी हैं। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से यही जानना चाहते हैं कि उन्होंने कितने सवाल सही किए और उनका प्रदर्शन कैसा रहा।

सीबीएसई की ओर से आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जैसे ही यह जारी होगी, उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। यही वह चरण होता है जहां से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगने लगता है।

ctet 2026 answer key: दो दिनों में देशभर में आयोजित हुई थी परीक्षा

सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा को सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए दोनों दिन दो-दो शिफ्ट रखी गई थीं। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।

इस परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों आयोजित हुए। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने की योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन अभ्यर्थियों के लिए था जो कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने का लक्ष्य रखते हैं। कई उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता के अनुसार दोनों पेपर भी दिए।

ctet 2026 answer key: अब सबकी नजर प्रोविजनल आंसर की पर

परीक्षा समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा इंतजार आंसर की का ही रहता है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह मौका मिलता है कि वे अपने दिए गए उत्तरों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकें। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के लगभग 2 से 3 दिन बाद आंसर की जारी होने की संभावना रहती है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई जल्द ही इसे वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड करेगा। वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के जरिए लॉगिन कर सकेंगे।

ctet 2026 answer key: आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी देता है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह निर्धारित समय के भीतर उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होता है। केवल वही आपत्तियां स्वीकार की जाती हैं जिनके साथ फीस जमा की गई हो। बिना शुल्क वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाता। बोर्ड इस प्रक्रिया के लिए एक निश्चित समय सीमा तय करता है और उसी अवधि में उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज करनी होती है। यह प्रक्रिया परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी होती है, क्योंकि इससे उत्तरों की दोबारा जांच का अवसर मिलता है।

ctet 2026 answer key: फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट की राह

आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद सीबीएसई फाइनल आंसर की जारी करता है। यही अंतिम उत्तर माने जाते हैं और इसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जाता है, जो उनके शिक्षक बनने की दिशा में अगला कदम होता है। सीटीईटी क्वालिफाई करना उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होता है जो सरकारी या निजी स्कूलों में प्राइमरी या अपर प्राइमरी स्तर पर पढ़ाना चाहते हैं। यही कारण है कि इस परीक्षा को लेकर हर साल भारी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं।

ctet 2026 answer key: उम्मीदवारों में बढ़ी हलचल, वेबसाइट पर नजर

परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देख रहे हैं। कई कोचिंग संस्थानों और शिक्षाविदों ने भी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें, ताकि आंसर की जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर सकें। आंसर की जारी होने के बाद सही रणनीति यह मानी जाती है कि उम्मीदवार पहले अपने उत्तरों का शांतिपूर्वक मिलान करें, संभावित अंक का अनुमान लगाएं और यदि कोई सवाल गलत लगता है तो समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।