CTET Answer Key 2026: सीटीईटी आंसर-की 2026 का इंतजार, कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट और जानें आगे की प्रक्रिया

Feb 16, 2026 12:24 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपनी 'आंसर-की' और नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी आंसर-की 2026 का इंतजार, कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट और जानें आगे की प्रक्रिया

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपनी 'आंसर-की' और नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तैयारी में है।

आंसर-की और आपत्ति दर्ज करने का मौका

सीबीएसई सबसे पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि बोर्ड द्वारा दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो उन्हें उस पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एक्सपर्ट द्वारा इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही 'फाइनल आंसर-की' और अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

कब तक आएगा रिजल्ट?

आमतौर पर, सीबीएसई परीक्षा समाप्त होने के लगभग 15 से 20 दिनों के भीतर आंसर-की जारी कर देता है और उसके अगले दो हफ्तों में परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि CTET 2026 का परिणाम इसी महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

आपत्ति कैसे दर्ज करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आपत्ति दर्ज करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको दिए गए स्टेप्स के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।

5. अब आप आपत्ति शुल्क कम भुगतान कर दीजिए।

6. अब आप आपत्ति दर्ज कीजिए और सबमिट कर दीजिए।

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "CTET 2026 Result/Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

4. 'Submit' बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

क्वालिफाइंग मार्क्स और सर्टिफिकेट की वैधता

CTET परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। वहीं, आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55 प्रतिशत निर्धारित हैं। एक बार परीक्षा पास करने के बाद, CTET सर्टिफिकेट अब आजीवन मान्य रहता है, जिससे उम्मीदवार कभी भी केंद्रीय विद्यालयों (KVS), नवोदय विद्यालयों (NVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा मार्कशीट

रिजल्ट घोषित होने के कुछ समय बाद, सीबीएसई सफल उम्मीदवारों के मार्कशीट और योग्यता प्रमाण पत्र उनके डिजिलॉकर (DigiLocker) खाते में अपलोड कर देगा। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।