CSJMU कानपुर के BTech छात्रों को 3.40 लाख तक का पैकेज, JEE Main स्कोर से होता है दाखिला
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 5 बीटेक छात्रों का चयन पीटीसी इंडस्ट्रीज, में 2.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है।

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 5 बीटेक छात्रों का चयन पीटीसी इंडस्ट्रीज, में 2.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। विद्यार्थियों में सौरभ मणि त्रिपाठी, संजीव यादव, अंडीप कुमार, पियूष कुमार एवं प्रियांशु सिंह शामिल हैं। एसआरएफ लिमिटेड में 3.40 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर 04 विद्यार्थियों का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में तन्वी यादव, अंशिका प्रजापति, साक्षी कटियार और आयुषी वर्धन शामिल हैं। कैडिला फॉर्मास्यूटिकल्स में प्रभुपादकर एवं हिमानी पिलखवाल का चयन हुआ है।
चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स कोर्स शुरू
सीएसजेएमयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अधीन 4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) गृह विज्ञान कोर्स शुरू किया गया है। इसकी 40 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान, कला, कृषि एवं वाणिज्य वर्ग से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह बहुआयामी एवं रोजगारोन्मुखी कोर्स विद्यार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य, परिवार प्रबंधन, बाल विकास, वस्त्र एवं परिधान जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक, तकनीकी क ज्ञान प्रदान करेगा।
सीएसजेएमयू : सभी 19 पदकों पर बेटियां काबिज
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने 41वें दीक्षांत समारोह के लिए बीएड, एमएड, एलएलबी, बीए एलएलबी और एमएससी भौतिक विज्ञान के लिए मेधावियों की अनन्तिम मेडल लिस्ट जारी कर दी है। खासबात यह है कि कुलाधिपति, कुलपति और प्रायोजित पदकों समेत सभी 19 मेडल पर बेटियों का कब्जा है।
एलएलबी में कुलाधिपति कांस्य पदक जया परिहार, अश्रुति श्रीवास्तव को, बीएएलएलबी में कुलाधिपति कांस्य पदक तान्या सिंह को, विधि स्नातकोत्तर में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कुलाधिपति कांस्य पदक एलएलएम की छात्रा इशिता द्विवेदी को, बीएड में कुलाधिपति कांस्य पदक स्नेहा कुमारी यादव, विधि भदौरिया, शिक्षा संकाय में स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कुलाधिपति कांस्य पदक कीर्ति शुक्ला और आंजुली
यादव को दिया जाएगा।
शिक्षा संकाय में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कुलपति स्वर्ण पदक एमएड की कीर्ति शुक्ला को और विधि संकाय में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए एलएलएम की इशिता द्विवेदी को दिया जाएगा। प्रायोजित पदकों में हीरालाल स्वर्गीय बाबू तारा चंद्र कपूर स्वर्ण पदक एलएलबी की जया परिहार को, स्वर्गीय बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह स्मारक स्वर्ण पदक एलएलबी की छात्रा जया परिहार को, स्वर्गीय सुशील नरेंद्रजीत सिंह स्वर्ण पदक एलएलबी की जया परिहार को, स्वर्गीय श्री नेमी चंद्र जैन स्मृति स्वर्ण पदक एलएलएम की इशिता द्विवेदी को, लेडी अनुसूइया सिंघानिया स्वर्ण पदक बीएड की स्नेहा कुमारी यादव को, डॉक्टर ब्रज किशोरी दुबे स्मारक स्वर्ण पदक एमए़ड की कीर्ति शुक्ला को, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी स्वर्ण पदक एमएड की कीर्ति शुक्ला को, स्वर्गीय दीपशिखा सरदेसाई स्वर्ण पदक एमएड की कीर्ति शुक्ला को और सर सीवी रमन कामोमेरिशन स्वर्ण पदक एमएससी की फरहीन रहमान को दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


