CSJMU Convocation 2026: 92 छात्रों को मिलेगी पीएचडी डिग्री, सबसे ज्यादा उपाधियां कला संकाय को
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत समारोह 9 जुलाई को है। दीक्षांत में 92 मेधावियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। इसमें 52 फीसदी पीएचडी कला संकाय के अभ्यर्थियों की है। सर्वाधिक नौ-नौ पीएचडी उपाधि इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और हिन्दी साहित्य में दी जाएगी।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत समारोह 9 जुलाई को है। दीक्षांत में 92 मेधावियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। इसमें 52 फीसदी पीएचडी कला संकाय के अभ्यर्थियों की है। सर्वाधिक नौ-नौ पीएचडी उपाधि इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और हिन्दी साहित्य में दी जाएगी। इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 17 उपाधि अधिक दी जाएगी। वर्ष 2025 में हुए 40वें दीक्षांत समारोह में 75 छात्रों को पीएचडी उपाधि दी गई थी।
किसे कितनी पीएचडी उपाधि
विवि के सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि इस साल डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज, अंग्रेजी साहित्य में तीन-तीन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र में चार-चार, संस्कृत में दो, एजुकेशन, म्यूजिक, फिलॉस्पी, साइकोलॉजी, सोशल वर्क में एक-एक पीएचडी उपाधि दी जाएगी। इसी तरह विज्ञान संकाय के बॉटनी, जुलोजी में एक-एक, केमिस्ट्री में दो, गणित में छह, फिजिक्स में तीन उपाधि दी जाएगी। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में दो, फिजियोथेरेपी में तीन, फार्मेसी में चार, एजुकेशन ट्रेनिंग में आठ, योगा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, हार्टिकल्चर में एक-एक मेधावी को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शोध व नवाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस साल सर्वाधिक पीएचडी उपाधियां दी जाएंगी।
निबंध में विभा तो काव्य लेखन में ईशा बनीं विजेता
सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत समारोह के तहत स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में निबंध एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. राजेश तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीक्षा अवस्थी, डॉ. सुमित कुमार चौधरी रहे। संयोजक डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभा यादव प्रथम, आयुष पटेल द्वितीय व अंशिका प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य लेखन प्रतियोगिता में ईशा सिंह पहले, सौरभ सिंह कौशिक दूसरे व पार्थ सारथी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
नौ संकाय के इतने छात्रों को मिलेगी पीएचडी
फैकल्टी पीएचडी
कला संकाय 48
विज्ञान संकाय 13
वाणिज्य संकाय 06
चिकित्सा संकाय 09
कृषि संकाय 01
शिक्षा प्रशिक्षण संकाय 09
इंजीनियरिंग एंड टेक 01
लाइफ साइंस 03
बिजनेस मैनेजमेंट 02
सीएसए दीक्षांत 10 को, तैयारियों की समीक्षा
वहीं, सीएसए में 10 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी अधिष्ठाता, निदेशक तथा दीक्षांत के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सह-अध्यक्ष मौजूद रहे। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने प्रत्येक समिति से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी तैयारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया। तैयारी में किसी तरह की समस्या आने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया। बैठक में परिसर की साफ-सफाई, भवनों का रखरखाव, अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, परिवहन और अन्य आवश्यक तैयारियां पर चर्चा हुई।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


