CSIR UGC NET Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की csirnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CSIR UGC NET answer key 2026 Download: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थी आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Answer Key 2026
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026

Joint CSIR UGC NET Answer Key 2026 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की को जारी कर दिया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA CSIR UGC NET Answer Key 2026 Direct Link

एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) जून 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया था। परीक्षा का आयोजन 1,87,739 उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में किया गया था।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि और शुल्क

उम्मीदवारों को बता दें कि CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन हो गई है। एनटीए उम्मीदवारों के लिए 116 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 (रात 11:00 बजे तक) ऑब्जेक्शन विंडो को ओपन रखेगा।

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: उम्मीदवार CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक CSIR UGC NET जून परीक्षा आंसर-की 2026 पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CSIR UGC NET आंसर-की csirnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक